» देश
Yogi Adityanath : बेंगलुरू में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कर्नाटक वैसे भी संकट का साथी
Go Back | Yugvarta , Sep 01, 2022 05:15 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Bengaluru / Bangalore :  CM Yogi Adityanath In Bengaluru: योग (Yoga) तथा प्राकृतिक चिकित्सा (Naturopathy) पद्धति के पक्षधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) इसके प्रचार तथा प्रसार के कार्यक्रम में भी भाग लेते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसी क्रम में गुरुवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस में एक यूनिट का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेंगलुरू में कर्नाटक के मुख्यमंत्री (CM Karnataka) की काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में कर्नाटक की सेवा कर रहे हैं। इतना ही नहीं वीरेंद्र हेगड़े श्री धर्मस्थल क्षेत्र के माध्यम से

CM Yogi Adityanath In Bengaluru मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कर्नाटक को वैसे भी संकट का साथी कहा गया है। प्रभु श्रीराम जब वन में सहयोग के लिए भटक रहे थे तब इसी कर्नाटक में बजरंगबली मारुतिनंदन हनुमान जी उनकी सहायता को आगे आए थे।

पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक, शिक्षा और स्वास्थ्य के संबंधित कार्यों से समाज सेवा के साथ जुड़े हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कर्नाटक को वैसे भी संकट का साथी कहा गया है। प्रभु श्रीराम जब वन में सहयोग के लिए भटक रहे थे तब इसी कर्नाटक में बजरंगबली मारुतिनंदन हनुमान जी (Hanuman Ji) उनकी सहायता को आगे आए थे। उन्होंने कहा कि श्री धर्मस्थल मंजूनाथेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस क्षेमवन के उद्घाटन के अवसर पर मैं श्री धर्मस्थल परिक्षेत्र से जुड़े हुए सभी अनुयायियों को हृदय से बधाई देता हूं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की ऋषि परंपरा ने इस बात को माना है- 'शरीरमाद्यं खलु धर्म साधनम्' यानि जितने भी धर्म के साधन हैं वह शरीर के माध्यम से ही हो पाएंगे। योग और आयुष की ताकत को दुनिया ने इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोविड-19 के दौरान स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु को आइटी का हब माना जाता है। अब यह दुनिया को तेजी के साथ ट्रेडिशनल मेडिसिन के एक नए हब के रूप में मार्गदर्शन करता हुआ दिखाई देगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने संस्था के प्रमुख धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। हेगड़े राज्यसभा सदस्य भी हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )