» मनोरंजन
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर गूंजी किलकारी,दिया बेटे को जनम , कहा-हमेशा के लिए बदल गई जिंदगी
Go Back | Yugvarta , Aug 20, 2022 10:35 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
बॉलीवुड एक्ट्रेेस सोनम कपूर मां बन गई है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। सोनम के मां बनने से कपूर परिवार में खुशियों का माहौल है। बेटे के जन्म की जानकारी सोनम और आनंद की ओर से एक बयान जारी किया गया। इसमें उन्होंने बेटा पैदा होने की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। उन्होंने डॉक्टर्स, दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया किया है। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के जन्म के बारे में जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के एक निजी अस्पताल में सोनम की डिलीवरी हुई। बता दें कि सोनम ने इसी साल मार्च में प्रेग्रनेंसी अनाउंस की थी।

सोनम ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा
सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘20.08.2022 को हम अपने ब्यूटीफुल बेबी बॉय का स्वागत कते हैं। इस दौरान हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। सोनम और आनंद।‘

शादी के बाद लंदन में हुईं शिफ्ट
बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। शादी के बाद सोनम पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गईं। हालांकि सोनम काम के सिलसिले में मुंबई आती-जाती रहती हैं। सोनम एक फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसका नाम ‘ब्लाइंड’ है। इसमें सोनम के साथ विजय पाठक, पूरब कोहली और लिलेट दुबे भी नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2011 में आई कोरियन फिल्म ‘ब्लाइंड’ का रीमेक है।

मार्च में की थी प्रेग्नेंसी अनाउंस
बता दें कि इस साल की शुरुआत में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। प्रेग्नेंसी अनाउंस करते समय कपल ने फोटो शेयर कर लिखा था कि हम चार हाथों से तुम्हें पालने के लिए अपना बेस्ट देंगे। दो दिल। जो आपके साथ हर कदम पर, एक सुर में धड़केगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम तुम्हारा स्वागत करने को बेचौन हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर 19
उत्तराखंड | थम गया चुनाव प्रचार का
प्रभास की इस पिक्चर में अक्षय के
PBKS vs MI / पंजाब ने मुंबई
Delhi Liquor Scam / केजरीवाल को मिलेगा
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(462 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(434 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(400 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(363 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(355 Views )