» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
UP Cabinet Meeting : योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक होंगी तीन बिजली कंपनियां
Go Back | Yugvarta , Aug 16, 2022 02:08 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  UP Cabinet Meeting : उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक लोकभवन में सम्पन्न हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिजली विभाग के रामनगरी अयोध्या के साथ ही शिक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मंगलवार को आयोजित इस कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है।

कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। आज कैबिनेट बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा भी की गई। माना जा रहा था कि एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव में से दस पर मुहर

Yogi Adityanath Cabinet Meeting कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के कई प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। कैबिनेट बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा भी हो सकती है। माना जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव में से दस पर मुहर लग सकती है।

लगेगी, लेकिन कैबिनेट ने 16 प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। स्वास्थ्य तथा शिक्षा से जुड़े प्रस्ताव के साथ ही अयोध्या तथा वाराणसी से जुड़े प्रस्ताव पर भी कैबिनेट अपनी मुहर लगा दी है। अब अयोध्या तथा वाराणसी के विकास कार्य और गति पकड़ेंगे। अयोध्या के विजन 2047 को भी नई उड़ान मिलेगी।

एक होंगी तीन बिजली कंपनियां

कैबिनेट बैठक की जानकारी देते ऊर्जा मंत्री अरविन्द शर्मा ने बताया कि तीन कंपनियों को मर्ज कर एक कंपनी बनाया जाएगा। राज्य उत्पादन विद्युत निगम, जल विद्युत उत्पादन निगम तथा जवाहर विद्युत उत्पादन निगम को जोड़कर एक कंपनी बनाया जाएगा। तीनों अब एक कंपनी के रुप में कार्य करेंगी। अब यह यूपी राज्य उत्पादन विद्युत निगम के नाम से जानी जाएंगी। ऊर्जा विभाग ने गुड गवर्नेंस की दिशा में तीन बिजली उत्पादन कंपनियों को एक करने का फैसला किया है। अब उप्र राज्य विद्युत निगम उत्पादन निगम लिमिटेड, जवाहरपुर विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और उप्र जल विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड तीनों ही कम्पनियों का विलय होगा। इससे प्रशासनिक क्षमता बढ़ेगी, खर्च कम होंगे। विलय के बाद उप्र राज्य विद्युत निगम उत्पादन निगम लिमिटेड बनेगा।

मंधाता नई नगर पंचायत

इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में प्रतापगढ़ के मंधाता को नई नगर पंचायत बनाने तथा जौनपुर में नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर का विस्तार करने पर भी सहमति बनी है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(262 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )