Raksha Bandhan 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मायावती ने दीं रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं
Go Back |
Yugvarta
, Aug 11, 2022 01:41 PM 0 Comments
0 times
0
times
Lucknow : Raksha Bandhan 2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ने के चलते प्रोटोकाल का पालन करने के लिए भी कहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा कि, 'मृदुल स्नेह, अटूट विश्वास और समर्पण से परिपूर्ण भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। रक्षाबंधन आप सभी के जीवन में अपार खुशियां और नई उमंग लाए, यही मेरी कामना है। सभी को इस स्नेह पर्व की अनंत शुभकामनाएं!
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रदेशवासियों को भाई बहनों के इस
Raksha Bandhan 2022 रक्षाबंधन भाई-बहन का पवित्र त्यौहार है जो कि हर साल सावन मास की पूर्णिमा की तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का प्रण लेता है।
पवित्र त्यौहार पर शुभकामनाएं दी हैं। केशव मौर्य ने कहा कि, 'भाई-बहन के असीम प्रेम, अटूट विश्वास एवं समर्पण के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम व मान-सम्मान और खुशियों की वृद्धि करें।'
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी ट्वीट कर रक्षाबंधन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, 'सभी प्रदेशवासियों को भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।'