» देश
Noida Assault Case: श्रीकांत त्यागी को बड़ा झटका, परिवार के साथ नहीं मना सकेंगे रक्षाबंधन, जमानत याचिका खारिज
Go Back | Yugvarta , Aug 11, 2022 01:33 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Noida :  नोएडा की ओमेक्स ग्रैंड सोसायटी (Grand Omaxe Society) में महिला से बदसलूकी के मामले में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को (Shrikant Tyagi) उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने बृहस्पतिवार को श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। वह अब परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व नहीं मना सकेंगे।

श्रीकांत के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई जारी

श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पुलिस की गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है। सुनवाई के दौरान श्रीकांत त्यागी पक्ष के अधिवक्ता व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील भाटी ने बताया कि श्रीकांत त्यागी, राहुल, नकुल त्यागी

Shrikant Tyagi Case सोसायटी में महिला से बदसलूकी के मामले में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को राहत मिलती नहीं दिख रही है। उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। बुधवार को भाजपा नेता की जमानत अर्जी पर फैसला टल गया था।

और संजय को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। श्रीकांत त्यागी व अन्य तीनों की जमानत अर्जी को लेकर कोर्ट में दाखिल की गई थी।

बैरक नंबर पांच में रखा गया श्रीकांत त्यागी

श्रीकांत त्यागी को ग्रेटर नोएडा की जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक नंबर पांच में रखा गया है। वह बैरक में अकेला है। जमीन पर लगे बिस्तर पर उसे नींद नहीं आई। उसने रात में तख्त और गद्दा मांगा, लेकिन जेल प्रशासन ने इससे इन्कार कर दिया। बुधवार को उसने मिलने जेल में कोई नहीं पहुंचा।

श्रीकांत त्यागी को मंगलवार देर रात जेल में दाखिल किया गया था। वह चटाई पर कुछ देर के लिए सोया। अधिकतर समय उसने जाग कर काटा। उसने रात में दाल व रोटी खाई। सुबह नाश्ता करने के बाद दोपहर में भोजन किया। इस दौरान उसने किसी से बात नहीं की। उसके चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
होलिका दहन 2024
Lok Sabha Election / समाजवादी पार्टी ने
Lucknow Shocker: इंसान का कटा हाथ मुंह
लोकसभा चुनाव से पहले अनुराधा पौडवाल बीजेपी
देहरादून-लखनऊ के बीच 26 मार्च से चलेगी
उत्तराखंड: 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव,
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(425 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(416 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(323 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(313 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(253 Views )
#YogiWithYouth,सीएम ने निरस्त की पुलिस भर्ती परीक्षा
(220 Views )