» प्रमुख समाचार
Cloudburst In Kullu: महिला और बच्‍ची मलबे में दबीं, आनी में बाढ़ में बह गए 7 वाहन व 5 दुकानें, खौफनाक वीडियो आया सामने
Go Back | Yugvarta , Aug 11, 2022 01:28 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Kullu :  Cloudburst In Kullu, जिला कुल्लू के आनी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। आनी के च्‍वाई में एक मकान मलबे की चपेट में आ गया। इस कारण अंदर सो रही महिला और बच्‍ची की मलबे में दबकर मौत हो गई। उपमंडल के देउठी में बाढ़ आने से कराड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। नाले में आई बाढ़ में पांच गाड़‍ियां व दो बाइक बह गईं। सुबह सवेरे आई आपदा से लोग सहम गए। उधर आनी के पुराने बस अड्डे में नगर पंचायत की ओर से बनाई पांच दुकानें बह गईं। दुकानों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया।

Cloudburst In Kullu हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश हो रही है। जिला कुल्लू के आनी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। च्‍वाई में एक महिला और बच्‍ची मलबे में दब गईं। सात वाहन और दुकानें बह गई हैं।

नाले में पानी का स्तर बढ़ गया, जिस कारण ये दुकानें बह गईं। जिला कुल्लू में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश होने से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और मलबा आने से भारी नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि देउठी के गुगरा कुटवा सड़क निर्माण कार्य हाल ही में हुआ है। इस कारण रात भर हुई बारिश से सड़क का मलबा गुगरा की ओर आया। रास्ते में मलबे के फंसने से यहां पर तीन आल्टो कारें, दो बाइक, एक बलेनो और एक आइ 20 कार बह गई। सेब सीजन के लिए रखा गया लोगों का सामान बह गया है।

मिल्क प्लांट के लिए बनाया ढारा भी बह गया। सुबह होने पर लोगों को जैसे ही सूचना मिली तो वह गुगरा की ओर दौड़े जिसमें वाहन मालिक अपने वाहनों का न देख हताश परेशान हो गए। दो गाड़‍ियां खड्ड किनारे ही रुक गई हैं, जबकि बाकी वाहनों कोई पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा जिलेभर में लगातार बारिश का क्रम जारी है।

नदी नाले उफान पर

जिला में ब्यास नदी सहित छोटे नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। नदी नालों के उफान पर होने से इनके नजदीक बसे लोगों की नींद उड़ गई है। आत्‍यधिक जरूरी न होने पर घरों से बाहर न निकलें। उधर उपायुक्त कुल्लू आशुतोश गर्ग ने कुल्लू वासियों को एहतियात बरतने की अपील की है। विभागों को आपदा से निपटने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर 19
उत्तराखंड | थम गया चुनाव प्रचार का
प्रभास की इस पिक्चर में अक्षय के
PBKS vs MI / पंजाब ने मुंबई
Delhi Liquor Scam / केजरीवाल को मिलेगा
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(462 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(429 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(392 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(356 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(355 Views )