» देश
Azadi Ka Amrit Mahotsav को ऐतिहासिक बनाएगी भाजपा, हर घर पर तिरंगा फहराने जुटेंगे बूथ तक के कार्यकर्ता
Go Back | Yugvarta , Aug 09, 2022 01:30 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Uttar Pradesh :  Azadi Ka Amrit Mahotsav: लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) उत्तर प्रदेश में 9 अगस्त (क्रांति दिवस) से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा अभियान (Har ghar Tiranga Abhiyan) चलाएगी। अभियान के तहत पार्टी प्रदेश हर घर पर तिरंगा फहराने का कार्य करेगी।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव के तहत हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। पार्टी 9 व 10 अगस्त को प्रदेश के सभी 1918 मंडलों में तिरंगा यात्रा

Azadi Ka Amrit Mahotsav स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए भाजपा के प्रदेश से लेकर बूथ तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। पार्टी 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी।

निकालेगी। जिसमें जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मलित होंगे।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के महाअभियान में प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ता 11 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। पार्टी 11 व 12 अगस्त को गांव, गली, शहर, मुहल्लों, चौपालों में प्रभात फेरी निकालकर जनजागरण करेगी। जबकि पार्टी 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा झंडा फहराकर स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर घर पर दस्तक देगी।

75 रोडवेज बस स्टेशनों का बदलेगा नाम : प्रदेश सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रदेश के 75 रोडवेज बस स्टैंड का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर करने जा रही है। परिवहन निगम की 75 बसों का भी नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश की 75 बसों को भी स्वतंत्रता समर के योद्धाओं के नाम पर नई पहचान दी जाएगी।

शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें स्वतंत्रता दिवस को भव्य रूप में मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक जनपद में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े स्थलों, शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाने के लिए कहा है। शहीद स्मारकों पर पुलिस व पीएसी बैंड द्वारा राष्ट्र धुन बजाई जाए। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अपने अपने जिलों के स्वतंत्रता संग्राम शहीदों के स्वजन, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों एवं अन्य राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कारों से सम्मानित महानुभावों को ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज भेंट करने के लिए कहा है।

पद्म सम्मानित विभूतियां होंगी आमंत्रित : लखनऊ में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को यादगार बनाने के लिए प्रदेश के पद्म पुरस्कार विजेताओं को पहली बार आमंत्रित किया जा रहा है। इसमें उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के स्वजन के साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रदेश के कुल 14 विभूतियों को वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनमें दो विभूतियां दिवंगत हो चुकी हैं, जबकि 12 विभूतियों को सरकार मुख्य समारोह में आमंत्रित करेगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
होलिका दहन 2024
Lok Sabha Election / समाजवादी पार्टी ने
Lucknow Shocker: इंसान का कटा हाथ मुंह
लोकसभा चुनाव से पहले अनुराधा पौडवाल बीजेपी
देहरादून-लखनऊ के बीच 26 मार्च से चलेगी
उत्तराखंड: 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव,
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(425 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(416 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(323 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(313 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(253 Views )
#YogiWithYouth,सीएम ने निरस्त की पुलिस भर्ती परीक्षा
(220 Views )