» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
UP Politics: मिशन 2024 के लिए चित्रकूट में बनी रणनीति पर भाजपा की मोर्चेबंदी शुरू, हर तरफ से विपक्ष को घेरने की तैयारी
Go Back | Yugvarta , Aug 08, 2022 11:52 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  Lok Sabha Elections 2024:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में करारी हार के बाद विरोधी दल अभी दोबारा खड़े होते भी नजर नहीं आ रहे, वहीं भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भी मजबूत मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। चित्रकूट में भाजपा (BJP) के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की जो रूपरेखा तय हुई, अब उसे अलग-अलग वर्गों तक पहुंचाने के लिए सातों मोर्चों की फौज को भी प्रशिक्षित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव में विरोधियों को परास्त करने के बाद सत्ताधारी भाजपा ने

Lok Sabha Elections 2024 यूपी में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव में विरोधियों को परास्त करने के बाद सत्ताधारी भाजपा ने 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। 75 सीटें जीतने का लक्ष्य के अनुसार संगठन ने रणनीति पर काम शुरू कर दिया।

2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कुछ माह पहले प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 80 में से 75 संसदीय सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया था। उसी के अनुसार संगठन ने भी पूरे उत्साह से रणनीति पर काम शुरू कर दिया।

सबसे पहले क्षेत्र, जिला और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया कि उन्हें बूथ क्षेत्र को कैसे मजबूत करना है। लाभार्थियों को कैसे पार्टी से जोड़े रखना है। इसके लिए पिछले दिनों चित्रकूट में भाजपा का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और मुख्यमंत्री सहित लगभग सभी मंत्री शामिल हुए।

केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए 15 बिंदुओं पर तीन दिन तक प्रशिक्षण सत्र हुए। अलग-अलग कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हुई, जिनके आधार पर समाज के हर वर्ग को भाजपा के पक्ष में अब तक हुए चुनावों की तरह जोड़े रखना है। उस प्रशिक्षण वर्ग के तुरंत बाद ही पार्टी ने अपनी रणनीति को जमीन पर उतारने की रूपरेखा अपने मोर्चों तक पहुंचाना शुरू कर दिया।

महिला मोर्चा और किसान मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग के बाद युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग भी चल रहे हैं। इनमें शामिल हो रहे पदाधिकारी अपने-अपने मोर्चे के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक संपर्क और संवाद करेंगे।

इन सभी के लिए कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं। प्रयास यही है कि हर वर्ग तक भाजपा की अलग-अलग टीम का संपर्क लगातार बना रहे, ताकि उसमें सेंध लगाने का मौका विरोधी दलों को न मिल सके।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
प्रधानमंत्री ने दिया हैं विकास, सुरक्षा और
UP के 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(464 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(446 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(401 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(366 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(357 Views )