» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
सीएम योगी ने कामनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले ख‍िलाड़‍ियों को दी बधाई, बोले- मातृ शक्तियां कर रही अद्वितीय प्रदर्शन
Go Back | Yugvarta , Aug 07, 2022 12:07 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  Commonwealth Games 2022 बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में भारतीय ख‍िलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें मह‍िला ख‍िलाड़‍ियों ने भी अपने हुनर का जलवा द‍िखाते हुए कई पदक झटके हैं। ऐसे में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कामनवेल्थ गेम्स 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ख‍िलाड़‍ियों को बधाई दी है। इतना ही नहीं मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा क‍ि राष्ट्रमंडल खेलों में मातृ शक्तियां अद्वितीय प्रदर्शन कर रही हैं।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा बेट‍ियों ने बर्मिंघम में क‍िया शानदार प्रदर्शन
Commonwealth Games 2022 में मातृ शक्तियां अद्वितीय प्रदर्शन कर रही हैं। भाविना पटेल को पैरा-टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा में

भारत के ख‍िलाड़‍ियों ने बर्मिंघम में Commonwealth Games 2022 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एक के बाद एक कई मेडल पर कब्‍जे क‍िए है। भारत की बेट‍ियों ने भी राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी जीत का परचम लहराया। ऐसे में सीएम योगी ने ख‍िलाड़‍ियों को पदक जीतने पर बधाई दी है।

स्वर्ण पदक जीतने की अशेष बधाइयां और शुभकामनाएं। आप युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। आपको उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं!
कामनवेल्थ गेम्स 2022 की पैरा-टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा में सोनल पटेल जी को कांस्य पदक प्राप्त करने की हृदय से बधाई। आपके संघर्ष और लगनशीलता ने इस उपलब्धि के माध्यम से देश को गौरवभूषित किया है। आपका भविष्य स्वर्णिम हो।
मुख्‍यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा क‍ि रोहित और मो. हुसामुद्दीन को Commonwealth Games 2022 की बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की हार्दिक बधाई! आप दोनों की ये उपलब्धियां युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उज्ज्वल भविष्य हेतु ढेरों शुभकामनाएं!
सीएम योगी ने Commonwealth Games 2022 की कुश्ती प्रतिस्पर्धा में दीपक नेहरा को कांस्य पदक जीतने पर ट्वीट कर हार्दिक बधाई दी। उन्‍होंने कहा अपनी प्रतिभा से देश को आगे भी गौरवान्वित करते रहें और युवाओं के लिए नए-नए प्रतिमान गढ़ते रहें, इसी कामना के साथ आपके उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं! जय हिंद!
मुख्‍यमंत्री ने पूजा सिहाग को कुश्‍ती में मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्‍होंने कहा क‍ि कामनवेल्थ गेम्स 2022 की कुश्ती प्रतिस्पर्धा में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर पूजा सिहाग जी ने देश को गौरवान्वित किया है। आपको हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!
कामनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। भारत ने शनिवार तक चार गोल्ड समेत कुल 14 पदक हासिल किए हैं। रवि दहिया (Ravi Dahiya), विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और नवीन (Naveen Gold Medal) ने रेसलिंग में गोल्ड हासिल किया तो पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल (Bhavina Patel) ने सुनहरा तमगा जीता है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सभी ख‍िलाड़ि‍यों को ट्वीट कर बाधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
प्रधानमंत्री ने दिया हैं विकास, सुरक्षा और
UP के 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(464 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(446 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(401 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(366 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(357 Views )