» देश
UP Weather Today: यूपी के कई शहरों में हुई बार‍िश ने दी उमस और गर्मी से राहत, 40 ज‍िलों में IMD का अलर्ट
Go Back | Yugvarta , Aug 07, 2022 11:59 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  UP Weather Today उत्‍तर प्रदेश के कई शहरों में रव‍िवार की सुबह झमाझम बार‍िश (Rain Alert) से हुई। लखनऊ, मेरठ (Meerut), इटावा, हाथरस, मैनपुरी, बदायूं में जैसे ही बरसात शुरु हुई लोगों के चेहरे ख‍िल गए। प‍िछले द‍िनों हुई वर्षा के बाद उमस और गर्मी बेहाल कर रही थी। ऐसे में र‍िमझ‍िम बौछारों ने मौसम सुहाना कर द‍िया। बता दें क‍ि मौसम व‍िभाग (IMD) ने प्रदेश के 30 से अध‍िक ज‍िलों में तेज आंधी के साथ भारी वर्षा का अलर्ट (Rain Alert) जारी क‍िया था।

उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट (Rain Alert In UP) जारी किया गया

UP Weather Today यूपी में मौसम व‍िभाग ने 40 से अध‍िक ज‍िलों में तेज हवाओं के साथ भारी बार‍िश की चेतावनी जारी की है। कई ज‍िलों में ब‍िजली ग‍िरने की भी संभावना मौसम व‍िभाग ने जताई है। पूर्वांचल के इलाकों में भी IMD ने अच्‍छी वर्षा के आसार बताए हैं।

है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, महाराजगंज, कुशीनगर से लेकर मऊ, जौनपुर, प्रयागराज, अयोध्‍या और वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) है। वहीं मैनपुरी, रामपुर, कासगंज, सीतापुर, बहराइच, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, भदोही, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर के इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

कानपुर (Kanpur) में 29, अयोध्‍या में 28, गाज‍ियाबाद में 28, प्रयागराज में 27.2 डिग्री, बहराइच में 25 डिग्री, बरेली में 27.8 डिग्री, अमेठी में 30.4 डिग्री, गोरखपुर में 27 डिग्री, झांसी में 24.2 डिग्री, लखनऊ में 29.8 डिग्री, मेरठ में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान है। वहीं नोएडा में 26 डिग्री, सहारनपुर में 27 डिग्री और आगरा में 28 डिग्री तापमान है। देवरिया में 30 डिग्री, मऊ में 20 डिग्री, बलिया में 30 डिग्री तापमान है।

यूपी के अलग-अलग इलाकों में अच्छी बारिश (Rain In UP) दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले एक सप्‍ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस बीच कुछ ज‍िलों में भारी तो कुछ ज‍िलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। आगरा, मथुरा सह‍ित आसपास के इलाकों में सुबह से ही काले घने बादल छाए हुए हैं और भारी वर्षा के आसार नजर आ रहे हैं।

मौसम व‍िभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, अलीगढ़, मथुरा, एटा, शाहजहांपुर, लखीमपुरखीरी, फर्रुखाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हरदोई, कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात, जालौन, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ (Lucknow), झांसी, ललितपुर, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र में झमाझम बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
होलिका दहन 2024
Lok Sabha Election / समाजवादी पार्टी ने
Lucknow Shocker: इंसान का कटा हाथ मुंह
लोकसभा चुनाव से पहले अनुराधा पौडवाल बीजेपी
देहरादून-लखनऊ के बीच 26 मार्च से चलेगी
उत्तराखंड: 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव,
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(425 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(416 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(323 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(313 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(253 Views )
#YogiWithYouth,सीएम ने निरस्त की पुलिस भर्ती परीक्षा
(220 Views )