» ज्योतिष/धर्म/वास्तु
Shukra Rashi Parivartan : शुक्र के राशि परिवर्तन से मचेगी हलचल, मेष से लेकर मीन वाले होंगे प्रभावित
Go Back | Yugvarta , Aug 06, 2022 10:29 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
ज्योतिष में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं शुक्र देव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शुक्र देव 7 अगस्त को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र देव कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

मेष राशि-

मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे।
परिवार में सुख शांति रहेगी।
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
कुटुंब की किसी महिला से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं।
भाइयों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
बातचीत में संयत रहें, वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे।
खर्च में वृद्धि हो सकती है।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
किसी विशेष प्रायोजन से लंबे समय के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं।
यात्रा लाभप्रद रहेगी।
वृष राशि

मानसिक शांति रहेगी।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
आत्म संयत रहें।
अपनी भावनाओं को वश में रखें।
माता से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं।
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।
किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
आय में वृद्धि होगी, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
खर्चों में वृद्धि होगी।
नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।


मिथुन राशि

वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा।
मन में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं।
माता का सहयोग मिलेगा।
नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।
संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
वस्त्रों व गहनों के प्रति रूझान रहेगा।
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
सुस्वाद खान-पान में रुचि बढ़ेगी।
किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
संतान सुख में वृद्धि होगी।
क्रोध के अतिरेक से बचें।
उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है।
नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
स्थान परिवर्तन भी संभव है।
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
नौकरी में स्थानांतरण की संभावना भी बन रही है।

सिंह राशि

आत्मविश्वास में कमी आएगी।
भवन सुख का विस्तार होगा।
मात-पिता का सहयोग मिलेगा।
वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा।
संचित धन में कमी आ सकती है।
पठन-पाठन में रुचि रहेगी।
शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
संतान सुख में वृद्धि होगी।
आय में कमी व खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है।
रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है।
शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।
वस्त्रादि उपहार स्वरूप मिल सकते हैं।
कन्या राशि

शैक्षिक कार्य और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा।
नौकरी व कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है।
स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है।
अफसरों का सहयोग मिलेगा।
कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
धार्मिक स्थान पर सत्संगआदि कार्यक्रम में जा सकते हैं।
मित्रों का सहयोग मिलेगा।
माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।


तुला राशि

आत्मसंयत रहें।
धैर्यशीलता में कमी आएगी।
मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे, लेकिन बातचीत में संयत रहें।
क्रोध के अतिरेक से बचें।
शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम रहेंगे।
शोध आदि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
स्थान परिवर्तन हो सकता है।
इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि

दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी।
अपनी भावनाओं में वश में रखें।
आत्म संयत रहें।
संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों से यश व मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
परिवार में शांति रहेगी।
वाहन सुख में वृद्धि होगी।
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
भौतिक सुखों का विस्तार होगा।
संतान की दायित्वों की पूर्ति होगी।
किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।
अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु राशि

मानसिक शांति तो रहेगी, फिर भी क्रोध के अतिरेक से बचें।
घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
परिवार में सुख-शांति रहेगी।
नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
इच्छाविरुद्ध कुछ नए कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है।
कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
संतान को कष्ट रहेगा।
नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी संभव है।
खर्चों में वृद्धि होगी।
मकर राशि

संपत्ति से आय में वृद्धि होगी।
माता से धन की प्राप्ती हो सकती है।
कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।
नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
स्थान परिवर्तन भी संभव है।
कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
आय में वृद्धि होगी।
संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।
धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।
संपत्ति से आय के स्रोत विकसित होंगे।
कुंभ राशि

माता का सांनिध्य व सहयोग मिलेगा।
बातचीत में संयत रहें।
वाणी में कठोरता का भाव रहेगा।
संचित धन में कमी आ सकती है।
प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्य होंगे।
वाहन सुख में वृद्धि होगी।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
आय में वृद्धि होगी।
मीन राशि

मानसिक शांति तो रहेगी लेकिन व्यवहार में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। ॉ
धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।
अपनी भावनाओं को वश में रखें।
पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।
आय में वृद्धि होगी।
वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।
शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।
संतान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।
आय के स्रोत बाधित रहेंगे।
खर्चों में वृद्धि होगी।
नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )