रक्षाबंधन के पावन उपलक्ष्य पर माताओं-बहनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे उपहार
Go Back |
Yugvarta News
, Aug 05, 2022 09:48 PM 0 Comments
0 times
0
times
Lucknow : Raksha Bandhan 2022: लखनऊ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर्व के मौके पर बहनों को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का उपहार दिया है। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में निशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी। यह सुविधा 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक निगम की सभी श्रेणी की बसों में मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग इस आदेश को दिशा निर्गत करने में जुट गया है।
भाई-बहन के स्नेह के अनुपम पर्व श्रावण पूर्णिमा 'रक्षाबंधन' के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए निःशुल्क आवागमन की सुविधा होगी