» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
UP Traffic: सीएम योगी की नाराजगी के बाद यातायात प्रबंधन में जुटे अध‍िकारी, बड़े अफसरों का भी तय होगा उत्तरदायित्व
Go Back | Yugvarta , Aug 05, 2022 03:43 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  Traffic System Of UP मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ की नाराजगी के बाद प्रदेश में यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से पटरी पर लाने के लिए अब बड़े अधिकारियों का भी उत्तरदायित्व तय किया जा रहा है। कहीं भी बड़ा डायवर्जन लागू होने की स्थिति में मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को भी मौजूद रहना होगा।

ट्रैफिक में 10 हजार नये पुलिसकर्मियों व 10 हजार होमगार्डों को भेजे जाने के साथ ही नाकारा यातायात पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर बाहर किये जाने का निर्देश भी दिया गया है।
लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर लगे भीषण जाम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद

लखनऊ और आसपास के ज‍िलों में हर रोज जाम की समस्‍या से नि‍जात द‍िलाने के ल‍िए बड़े अफसरों का भी उत्तरदायित्व तय क‍िया जाएगा। कहीं भी नया डायवर्जन लागू होने पर अध‍िकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। वहीं ट्रैफिक से नाकारा कर्मियों की छटनी की जाएगी।

शासन प्रदेश की यातायात व्यवस्था को सुधारने में जुट गया है।
इसके लिए लगातार कड़े निर्देश दिये जा रहे हैं। इसी कड़ी में यातायात को लेकर राजपत्रित अधिकारियों का उत्तरदायित्व भी तय किया जा रहा है।
लखनऊ में आसपास के जिलों से आने वाले यातायात को डायवर्ट करने के लिए एसओपी भी बनाई जा रही है। इसी तर्ज पर अन्य बड़े शहरों में भी एसओपी बनाने के निर्देश दिये गए हैं।
इसके बाद यातायात डायवर्जन में कहीं कोई बदलाव वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बाद ही संभव होगा। साथ ही जिलों की पुलिस के बीच यातायात को लेकर आपसी समन्वय बढ़ाने के निर्देश भी दिये गए हैं।
इससे किसी राजमार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने पर संबंधित जिलों में समय रहते डायवर्जन लागू किये जा सकें और वहां वरिष्ठ अधिकारियों की भी मौजूदगी भी सुनिश्चित की जा सके।

एडीजी यातायात अनुपम कुल्श्रेष्ठ ने लखनऊ का भ्रमण करने के बाद मीरजापुर जाकर वहां की यातायात व्यवस्था को भी देखा। शुक्रवार को वह वाराणसी जाएंगी। सभी जिलों में यातायात प्रवर्तन दस्तों के गठन का भी निर्देश दिया गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिये गए हैं। यातायात पुलिसकर्मियों के लिए बाडी वार्न कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जायेगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'तुष्टीकरण' की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, ऋषिकेश के
भारत ने मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(371 Views )