» ज्योतिष/धर्म/वास्तु
Sawan Purnima 2022: कब है सावन पूर्णिमा? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
Go Back | Yugvarta , Aug 04, 2022 02:38 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image New Delhi :  Sawan purnima 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को सावन पूर्णिमा या श्रावणी पूर्णिमा के नाम से जाना है। इस दिन स्नान-दान करने का काफी महत्व है। इस साल सावन पूर्णिमा 11 अगस्त को मनाई जाएगी। शास्त्रों में इस दिन को काफी शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाता है। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के साथ इंद्रदेव की आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जानिए सावन पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त और महत्व।

पूर्णिमा के दिन चंद्र पूजन

Sawan Purnima 2022 सावन की पूर्णिमा का साल भर की सभी पूर्णिमा तिथियों में विशिष्ट स्थान है। इस साल सावन पूर्णिमा 11 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन काफी शुभ योगों के साथ रक्षाबंधन का भी पर्व मनाया जा रहा है।

करना लाभकारी
शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने के विशेष लाभ है। इसलिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय होने के बाद अर्घ्य करने के साथ सिंदूर, अक्षत, पुष्प, भोग सहित अन्य चीजों जरूर अर्पित करें।

सावन पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
तिथि- 11 अगस्त को चंद्रमा उदित होने के कारण सावन पूर्णिमा इसी दिन मनाई जाएगी।

श्रावण मास की पूर्णिमा- 11 अगस्त 2022, गुरुवार को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू

श्रावण पूर्णिमा समाप्त- 12 अगस्त 2022 को सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक।

सावन पूर्णिमा पर बन रहे हैं खास योग
इस साल सावन मास की पूर्णिमा के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं जो आयुष्मान योग, रवि योग और सौभाग्य योग है।

रवि योग- सुबह 5 बजकर 48 मिनट से सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक है

आयुष्मान योग- सुबह से दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक

सौभाग्य योग- दोपहर 3 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 11 बजकर 34 मिनट तक
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
होलिका दहन 2024
Lok Sabha Election / समाजवादी पार्टी ने
Lucknow Shocker: इंसान का कटा हाथ मुंह
लोकसभा चुनाव से पहले अनुराधा पौडवाल बीजेपी
देहरादून-लखनऊ के बीच 26 मार्च से चलेगी
उत्तराखंड: 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव,
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(425 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(416 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(323 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(313 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(253 Views )
#YogiWithYouth,सीएम ने निरस्त की पुलिस भर्ती परीक्षा
(220 Views )