» क्राइम
सोशल मीडिया तस्वीरों से अश्लील वीडियो बनाकर 22 महिलाओं को किया ब्लैकमेल, 19 साल का युवक गिरफ्तार
Go Back | Yugvarta , Aug 02, 2022 10:44 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mumbai : 
मुंबई में 22 से अधिक महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुजरात से गिरफ्तार किया गया 19 वर्षीय युवक महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाता था और उन्हें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता था। वह महिलाओं से उन वीडियो को हटाने के लिए जबरन वसूली करता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्ति ने महिलाओं के सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी तस्वीरें ली थीं और फिर उन तस्वीरों का इस्तेमाल कर उनसे अश्लील क्लिप बनाई। मुंबई के पुलिस उपायुक्त संजय पाटिल ने कहा कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने कहा, "वह पीड़ित की सोशल मीडिया तस्वीरें लेता था और उसमें कुछ अश्लील क्लिप जोड़ता था।"

उन्होंने बताया कि अश्लील क्लिप बनाने के बाद वह उन महिलाओं तक पहुंचता और उनसे कंटेंट को हटाने के लिए पैसे मांगता था। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।" पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मुंबई में 22 से अधिक महिलाओं के 'अश्लील' वीडियो बनाए थे। वह सोशल मीडिया से कंटेंट हटाने के बदले उनसे पैसे वसूल करता था। आरोपी को शुक्रवार 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखा गया था।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
UP के 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
लोकसभा चुनाव वोटिंग | उत्तराखंड में दांव
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(464 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(401 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(366 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(357 Views )