» प्रमुख समाचार
Har Ghar Tiranga: पिंगली वेंकैया ने तिरंगा को किया था डिजाइन, पीएम मोदी ने जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- देश उनका हमेशा ऋणी रहेगा
Go Back | Yugvarta , Aug 02, 2022 12:02 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image New Delhi :  Har Ghar Tiranga: आज दो अगस्त है। इस दिन का हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से खास नाता है क्योंकि तिरंगा को डिजाइन करने वाले पिंगली वेंकैया की आज जयंती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश तिरंगा देने के उनके प्रयासों के लिए उनका सदा ऋणी रहेगा।

I pay homage to the great Pingali Venkayya on his birth anniversary. Our nation will forever be indebted to him for his efforts of giving us the Tricolour, which we are very proud of. Taking strength and inspiration from the Tricolour, may we

Har Ghar Tiranga दो अगस्त का अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से खास नाता है। इस दिन ही तिरंगा को डिजाइन करने वाले पिंगला वेंकैया का जन्मदिन है। पीएम मोदी ने इस मौके पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

keep working for national progress.

पीएम मोदी ने पिंगली वेंकैया को दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं महान पिंगली वेंकैया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमें तिरंगा देने के उनके प्रयासों के लिए हमारा देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा, जिस पर हमें बहुत गर्व है। तिरंगे से शक्ति और प्रेरणा लेते हुए हम राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य करते रहें।'

तिरंगा को बनाए प्रोफाइल पिक्चर- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने 31 जुलाई को 'मन की बात' कार्यक्रम में सुझाव देते हुए कहा था, '2 अगस्त से 15 अगस्त तक, हम सभी, अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगा सकते हैं। दरअसल, 2 अगस्त का हमारे तिरंगे से एक विशेष संबंध भी है। इसी दिन पिंगली वेंकैया जी की जन्म-जयंती होती है, जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को design किया था। मैं उन्हें, आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में बात करते हुए मैं, महान क्रांतिकारी मैडम कामा को भी याद करूंगा। तिरंगे को आकार देने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।'

पिंगली की याद में डाक टिकट जारी करेंगे पीएम मोदी
बता दें, पीएम मोदी आज नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पिंगली वेंकैया की याद में एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे। इस कार्यक्रम में पिंगली द्वारा डिजाइन किया गया मूल ध्वज भी प्रदर्शित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पिंगली के परिवार को भी समारोह में आने का निमंत्रण भेजा है। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह उन्हें सम्मानित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके परिवार से बातचीत करेंगे।

बता दें, पिंगली वेंकैया का जन्म मछलीपतनम में 2 अगस्त 1876 में हुआ था। उन्होंने देश के झंडे को कई तरह से डिजाइन किया। उनकी डिजाइन को 1921 में महात्मा गांधी ने स्वीकृत किया था।

हर घर तिरंगा अभियान क्या है?
हाल ही में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, 'आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, 13 से 15 अगस्त तक, एक स्पेशल मूवमेंट – ‘हर घर तिरंगा- हर घर तिरंगा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस आंदोलन का हिस्सा बनकर 13 से 15 अगस्त तक, आप अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं, या उसे अपने घर पर लगायें। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें जोड़ता है, हमें देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।'

डाकघर से भी खरीद सकते हैं तिरंगा
हर घर तिरंगा अभियान से डाक विभाग भी जुड़ गया है। वह हर घर तिरंगा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। डाक विभाग के वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सभी प्रधान डाकघरों में 1 अगस्त से बिक्री के लिए तिरंगा उपलब्ध है। इसे मात्र 25 रुपये में खरीदा जा सकता है। जल्द ही इसे अन्य डाकघरों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

डाकघर में बनाया गया सेल्फी प्वाइंट
पोस्ट मास्टर जनरल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक प्रधान डाकघर में एक सेल्फी प्वाइंट, राष्ट्र ध्वज एवं स्वतंत्रता संग्राम पर जारी डाक टिकटों और विशेष आवरणों के फिलेटली फ्रेम के साथ बनाया जाएगा। लोगों को इस सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेने के बाद हैशटैग के साथ इंडिया पोस्ट और अमृत महोत्सव हैंडल को टैग करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करने के लिए उत्साहित किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर अभियान के साथ-साथ डाक कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों की भागीदारी के साथ प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जाएगा।

खादी ग्रामोद्योग से भी खरीद सकते हैं तिरंगा
झंडे की आपूर्ति और बिक्री के लिए राज्य सरकारों ने विभिन्न हितधारकों के साथ करार किया है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को GeM पोर्टल पर भी पंजीकृत किया गया है। केंद्र सरकार ने ध्वज की आपूर्ति की प्रक्रिया बाधित न हो, इसके लिए विभिन्न ई-कामर्स वेबसाइटों और स्वयं सहायता समूहों के साथ भी करार किया है। इसके अलावा खादी ग्रामोद्योग आयोग से तिरंगे झंडे लेने और उन्हें व्यापार संघों को उपलब्ध कराने की भी योजना बनाई गई है।

राष्ट्रीय ध्वज का आकार
बाजार में विभिन्न आकार के तिरंगे 10 रुपये से लेकर 150 रुपये तक उपलब्ध हैं। हालांकि, लोगों के लिए राष्ट्रीय ध्वज खरीदना आसान बनाने के लिए, सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने 20 x30, 16x24 और 6×9 के आकार का सुझाव दिया है।

आनलाइन भी ले सकते हैं हिस्सा
ऐसे लोग जो किसी कारणवश घर पर तिरंगा नहीं फहरा पा रहे हैं, वो इस अभियान में आनलाइन भी जुड़ सकते हैं। संस्कृति मंत्रालय ने एक वेबसाइट https://harghartirang.com/ लान्च की है, जहां कोई भी ‘झंडा लगा सकता है’ और अपनी देशभक्ति दिखाने के लिए ‘फ्लैग के साथ सेल्फी’ भी पोस्ट कर सकता है।

भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन
गृह मंत्रालय ने 30 दिसंबर 2021 को अपने आदेश के तहत भारतीय ध्वज संहिता 2002 में संशोधन किया है। जिसके तहत अब पालिएस्टर से बने राष्ट्रीय ध्वज या मशीन से बने झंडे को भी अनुमति दी गई है। यानि अब, भारत का राष्ट्रीय ध्वज हाथ से काता और हाथ से बुने हुए या मशीन से बने, कपास, पालिएस्टर, ऊन और रेशम से बना होगा।

20 जुलाई 2022 को भारतीय ध्वज संहिता में किया गया संशोधन
इसके साथ ही भारतीय ध्वज संहिता 2002 को 20 जुलाई 2022 को संशोधित किया गया, ताकि दिन और रात में तिरंगा फहराया जा सके। पहले इसे केवल सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच ही फहराने का प्रावधान था। इसमें किसी भी समारोह या अवसर के अलावा किसी भी दिन सार्वजनिक, निजी संगठनों या किसी भी शैक्षणिक संस्थान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने का प्रावधान भी शामिल है, बशर्ते वे राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान को नियंत्रित करने वाले नियमों का पालन कर रहे हों।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )