» केंद्र सरकार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करने का ऐलान किया
Go Back | Yugvarta , Jul 24, 2022 09:50 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को एक घोषणा करते हुए कहा कि अब देश की तीनों सेनाओं के बीच समन्वय को बढ़ाने के लिए एक संयुक्त थिएटर कमान स्थापित किया जाएगा। बता दें कि वे जम्मू कश्मीर पीपुल्स फोरम की ओर से भारतीय सशस्त्र बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने सबोधित करते हुए कहा कि करगिल में आपरेशन विजय में संयुक्त अभियान के मद्देनजर हमने देश में संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करने का फैसला किया है।

रक्षा उपकरणों के आयातक की जगह निर्यातक बना भारत

रक्षामंत्री ने कहा कि भारत रक्षा उपकरणों

रक्षामंत्री ने कहा कि भारत रक्षा उपकरणों के मामले में दुनिया के सबसे बड़े आयातक से एक निर्यातक बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

के मामले में दुनिया के सबसे बड़े आयातक से एक निर्यातक बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए करगिल शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को देश नहीं भूल सकता। समाज और लोगों का यह कर्तव्य है कि वे शहीदों और उनके परिवारों को पूरा सम्मान दें।

जून 2021 में, सरकार ने थिएटर की योजनाओं को बेहतर करने और सभी हितधारकों, विशेष रूप से भारतीय वायु सेना को नए संयुक्त ढांचे के तेजी से रोल-आउट के लिए बोर्ड पर लाने के लिए 8 सदस्यीय पैनल का गठन किया।

अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार भारतीय सेना के थिएटराइजेशन माडल, जिसका लंबे समय से इंतजार हो रहा है, इसके जरिए इमरजेंसी के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने में मदद मिल सकती है। थिएटर कमान को स्थापित करने में करीब 5 साल का समय लग सकता है।

युद्ध में काफी कारगर साबित होती है थिएटर कमान
बता दें कि थिएटर कमान का सही इस्तेमाल युद्ध के दौरान तब होता है जब भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तीनों सेना प्रमुखों के बीच तालमेल होता है। इसके जरिए तीनों सेनाओं के संसाधनों और उसके हथियार का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर एक साथ किया जा सकता है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
महिला आरक्षण विधेयक:नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक
कनाडा में खालिस्तानियों के साथ भारत की
Raghav Chadha-Parineeti Chopra wedding; सूफी नाइट में
Asian Games 2023 / ऐतिहासिक मैच में
इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए दुनिया देखेगी
कनाडा तनाव: वहां भारतीयों के लिए विदेश
 
 
Most Visited
यूपी में टेस्टिंग बढ़ी, एक्टिव केस घटे,
(5560 Views )
मेक्सिको की Andrea Meza बनी Miss Universe
(4402 Views )
CBI Summons Arvind Kejriwal :शराब नीति
(4026 Views )
CBSE Board Exam Date: सीबीएसई ने बदली
(3880 Views )
Weather Update: मौसम ने फिर ली करवट,
(3160 Views )
WTC Final: जो परिस्थितियों के साथ बेहतर
(3030 Views )