» प्रमुख समाचार
President Election Result 2022 : द्रौपदी मुर्मू ने जीता चुनाव, बनेंगी देश की 15वीं और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति
Go Back | Yugvarta , Jul 21, 2022 09:13 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मदीवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत चुकी हैं. 18 जुलाई 2022 को हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद आज यानी बुधवार 21 जुलाई को हुई मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को कुल 5 लाख, 77 हजार, 777 मूल्य के वोट मिले. जबकि विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को कुल 2 लाख, 61 हजार, 62 मूल्य के वोट मिले. चुनाव में जीत मिलने से बहुत पहले ही जब द्रौपदी मुर्मू ने एक बड़ी बढ़त ले ली थी, तभी से दिल्ली स्थित उनके आवास और भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल तैयार होने लगा था. चुनाव में

द्रौपदी मुर्मू ने इतिहास रच दिया है. वह देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को तीसरे दौर की मतगणना के बाद यशवंत सिन्हा के 2,61,062 मत के मुकाबले अब तक 5,77,777 मत मिले हैं. चौथे राउंड से पहले ही वह राष्ट्रपति चुनाव जीत गई हैं. द्रौपदी मुर्मू को क्रॉस वोटिंग के जरिए अबतक 104 विधायकों और 17 सांसदों का समर्थन मिला है. अबतक 16 राज्यों में 104 विधायकों ने क्रॉस वोट कर द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है. द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी

जीत के बाद अब उनके लिए बधाई संदेशों का तांता लग गया है.

विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है. श्री सिन्हा ने कहा, ‘मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर द्रौपदी मुर्मू को दिल से बधाई देता हूं. मुझे उम्मीद है कि वास्तव में, हर भारतीय की उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में काम करें. मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.’
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जेवर मां- बहनों की अमानत, कांग्रेस उसे
कल है द्वितीय चरण का मतदान 8
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(438 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(409 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )