» लाइफस्टाइल
Anger Issues: बच्चों की गुस्सा करने की आदत के लिए अपनाएं ये टिप्स, जल्द दिखेगा बदलाव
Go Back | Yugvarta , Jul 18, 2022 09:27 PM
0 Comments


0 times    0 times   

Delhi : 
बच्‍चों का मन बहुत नाजुक होता है और वो किसी भी बात को बड़ी आसानी से दिल पर लगा लेते हैं। बचपन में कोई हादसा हुआ हो या किसी की बात से मन पर चोट लग गई हो, बच्‍चे ऐसी चीजों को अपने मन में ही छिपाए रखते हैं और इसका बुरा असर उनके मानसिक, भावनात्‍मक और शारीरिक विकास पर पड़ता है।


चाइल्‍ड साइकोलॉजी से बच्‍चों के मन में क्‍या चल रहा है, यह जानने में मदद मिलती है। यह बच्‍चों के बिहेवियर को समझने पर फोकस करता है और इसमें उनकी भावनाओं और मानसिक एवं शारीरिक विकास को प्रभावित कर रही चीजों एवं कारकों पर ध्‍यान दिया जाता है।


पत्रिका में प्रकाशित एक आर्टिकल में स्‍पीकिंग ट्री, चाइल्‍ड साइकोलॉजिस्‍ट डॉक्‍टर मनप्रीत कौर ने आजकल बच्‍चों में बढ़ रहे गुस्‍से और आक्रामक रवैये के बारे में काफी कुछ बताया है। उन्‍होंने कहा कि अपनी भावनाओं या फीलिंग्‍स को जाहिर करने का गुस्‍सा सबसे आम तरीका है और बच्‍चे भी ऐसा करते हैं और पैरेंट्स को बच्‍चे के चिड़चिड़ेपन के पीछे छिपे कारण का पता लगाने की कोशिश करनी चाहिए। इसके आगे डॉक्‍टर ने कहा कि बच्‍चों में गुस्‍से के कारण को समझने और उसे कंट्रोल करने के लिए एनवायरमेंट भी अहम भूमिका निभाता है।

पैरेंट्स को खुद को और अपने पैरेंटिंग स्‍टाइल को समझना चाहिए।
​बच्‍चे की मानसिकता पर सोसायटी का असर

डॉक्‍टर ने बताया कि बच्‍चे अपने आसपास की चीजों को बहुत बारीकी से ऑब्‍जर्व करते हैं और उन्‍हें अपने बिहेवियर में अपनाते हैं। वो अपने पैरेंट्स, दोस्‍तों या टीवी या सोशल मीडिया पर दिखने वाली चीजों को एडॉप्‍ट करते हैं। डॉक्‍टर कहतर हैं कि बच्‍चे के संपूर्ण विकास के लिए पैरेंट्स जिम्‍मेदार होते हैं और उन्‍हें बच्‍चे के आसपास के माहौल पर पैनी नजर रखनी चाहिए।

​बच्‍चे के साथ बॉन्डिंग


डॉक्‍टर कौर ने कहा कि बच्‍चों को समझने के लिए उनसे कनेक्‍ट करें। बात करने से बच्‍चों के मन में क्‍या चल रहा है, यह जाना जा सकता है। वहीं बच्‍चों को गलत डिमांड को भी पूरा करने से बचें।

​बच्‍चा गुस्‍सा दिखाए तो

कई बार बच्‍चे अपनी बात मनवाने के लिए या डिमांड पूरी करवाने के लिए गुस्‍सा दिखाने लगते हैं। ऐसे में पैरेंट्स को समझना होगा कि बच्‍चा सही डिमांड कर रहा है या नहीं। बच्‍चे को ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज से गुस्‍सा शांत करने की टेक्निक सिखाएं। उसे बताएं कि गुस्‍सा खुद उसकी सेहत का दुश्‍मन है।

​क्‍या गुस्‍सा जेनेटिक है

डॉक्टर ने कहा कि आपके बच्चे के अवचेतन मस्तिष्क में गुस्‍सा आनुवांशिकी हो सकता है, हालांकि अगर आपने अपने गुस्‍से को कंट्रोल करना सीख लिया है, तो आपके आक्रामक होने का ज्‍यादा असर बच्‍चे पर नहीं पड़ेगा।

​क्‍या करें

साइकोलॉजिस्‍ट की राय के अनुसार बच्‍चों का ध्‍यान भटकाने के लिए आप खिलौनों की मदद ले सकते हैं। इसमें सॉफ्ट बॉल, फिजेट स्पिनर मदद कर सकते हैं। आपको बच्‍चे को जिंदगी के इस शुरुआती पड़ाव पर ही अपने गुस्‍से को कंट्रोल करना सिखा देना चाहिए। कुछ देर बच्‍चे को अकेला छोड़ दें। इससे भी थोड़ी देर में बच्‍चा रिलैक्‍स हो जाता है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(262 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )