» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
UP Politics: यूपी में सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने की रणनीति आज फाइनल करेगी भाजपा, सीएम योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल
Go Back | Yugvarta , Jul 08, 2022 12:40 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 लोकसभा सीटें जीतने के हौसले और 75 सीटों के लक्ष्य के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब जमीनी स्तर पर मिशन 2024 शुरू करने जा रही है। तेलंगाना में पिछले दिनों राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हुए मंथन के आधार पर प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की रणनीति को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया जाएगा। अभियान और कार्यक्रम तय किए जाएंगे। बैठक में प्रदेश और जिलों के पदाधिकारी बुलाए गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी शामिल होंगे।

पिछले महीने हुई भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

UP Politics सपा के मजबूत प्रभाव वाली आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट उपचुनाव में जीतने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के रणनीतिकारों को सभी 80 सीटें जीतने की संभावना भी नजर आने लगी। उसी के अनुसार अब रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है।

में प्रदेश की 75 सीटें जीतने का लक्ष्य तय हुआ। सपा के मजबूत प्रभाव वाली आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट उपचुनाव में जीतने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के रणनीतिकारों को सभी 80 सीटें जीतने की संभावना भी नजर आने लगी। उसी के अनुसार अब रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है।

इधर, तेलंगाना में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में देशभर के लिए प्रमुख अभियान और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हुई। अब उन्हें राज्यों में धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक आयोजित की जा रही है।

इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल कार्ययोजना तय करेंगे। प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ स्तर तक के अभियान व कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

रामपुर और आजमगढ़ में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उपचुनाव के परिणाम के 2024 के लिए दूरगामी संदेश हैं कि भाजपा 80 में से 80 सीटें जीतने की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा उपचुनाव के माध्यम से आज उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में डबल जीत हासिल हुई है। दोनों सीटों पर चुनौतीपूर्ण लड़ाई को भाजपा ने जीत में बदलकर 2024 के लिए एक दूरगामी संदेश दिया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )