» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
Draupadi Murmu : एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का आज लखनऊ दौरा, भाजपा तथा सहयोगी दल के विधायकों से करेंगी भेंट
Go Back | Yugvarta , Jul 08, 2022 12:38 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  देश के राष्ट्रपति के 18 जुलाई को होने वाले चुनाव को लेकर राज्यों में गहमा-गहमी जोरों पर है। उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक वोट होने के कारण अब राष्ट्रपति पद के प्रत्याशियों का लखनऊ का दौरा लग रहा है। विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के गुरुवार को लखनऊ में विधायकों से भेंट के बाद अब आज यानी शुक्रवार को एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का लखनऊ का दौरा है।

एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू दिन में करीब दो बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर पहुंचेगी। एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डिप्टी

Drapudi Murmu On Lucknow Visit शाम को करीब छह बजे द्रौपदी मुर्मू लोकभवन में भाजपा गठबंधन दलों के साथ बैठक में शामिल होंगी। वह यहां भाजपा गठबंधन के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर उनसे चुनाव के लिए समर्थन मांगेंगी।

सीएम ब्रजेश पाठक उनकी अगवानी करेंगे। शाम को करीब छह बजे द्रौपदी मुर्मू लोकभवन में भाजपा गठबंधन दलों के साथ बैठक में शामिल होंगी। वह यहां भाजपा गठबंधन के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर उनसे चुनाव के लिए समर्थन मांगेंगी। इसके बाद मुर्मु मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर भी जाएंगी, जहां रात्रिभोज के साथ कुछ विशिष्टजन से मुलाकात भी करेंगी।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दोपहर दो बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगी। उनकी अगवानी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष व प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष व मत्स्य विकास मंत्री डा. संजय निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता करेंगे। उनके जोरदार स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

द्रौपदी मुर्मू राजग प्रत्याशी के रूप में भाजपा, अपना दल (एस), निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के सांसदों व विधायकों के साथ शाम झह बजे लोकभवन में आयोजित बैठक में समर्थन के लिए संपर्क व संवाद करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल व निषाद पार्टी के नेता डा. संजय निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के साथ रहेंगे। इसके बाद वह मुख्यमंत्री के सरकारी आवास भी पहुंचेंगी। वहां पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगी और वहीं पर रात्रिभोज भी होगा।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए देश के कुल मत मूल्य में सर्वाधिक 14.86 प्रतिशत की हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है। यहां सबसे अधिक 80 लोकसभा और 403 विधानसभा सीटें हैं। सांसदों के मत का मूल्य हर जगह समान 700 है, जबकि आबादी के गणित से विधायकों के मत का मूल्य यहां सर्वाधिक 208 है। राजग प्रत्याशी को उत्तर प्रदेश से 1,19,084 मत मूल्य की बढ़त पहले से तय थी।

रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव भाजपा के जीत जाने से इसमें 1400 मत मूल्य और जड़ गया है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने भी उन्हें समर्थन की घोषणा करके 7,908 मतों का मूल्य इसमें बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि विपक्षी दलों के कुछ वोट भी द्रौपदी मुर्मू को मिल सकते हैं। ऐसे में लखनऊ प्रवास पर आ रहीं द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश से लंबी बढ़त का समर्थन लेकर लौटेंगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
UP के 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
लोकसभा चुनाव वोटिंग | उत्तराखंड में दांव
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(464 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(401 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(366 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(357 Views )