» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
Go Back | Yugvarta , Jul 06, 2022 07:29 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  लखनऊ: 06 जुलाई, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती के अवसर पर आज यहां डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय के परिसर मंे स्थापित उनकी प्रतिमा के सम्मुख चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष थे। आज उनकी पावन जयन्ती है। उन्होंने प्रदेश शासन की ओर से भारत माता के इस महान सपूत को देश के प्रति उनकी सेवाओं के लिए कोटि-कोटि नमन करते हुए

डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय के
परिसर मंे स्थापित उनकी प्रतिमा के सम्मुख चित्र पर माल्यार्पण किया

डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद, स्वतंत्रता
सेनानी, समाज सेवी एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष थे

डॉ0 मुखर्जी ने ब्रिटिश हुकूमत के उन तमाम षडयंत्रों, जो भारत को
कमजोर करने वाले थे, को बेनकाब किया और उनके प्रति
समय रहते देश को सचेत करने का काम किया

डॉ0 मुखर्जी ने नारा दिया था कि आजाद भारत
में ‘दो प्रधान, दो विधान और दो निशान’ नहीं चलेंगे

डॉ0 मुखर्जी के सपने को प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में साकार करने में सफलता मिली

विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ0 मुखर्जी ने देश की आजादी में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। उनकी सेवाओं को देखते हुए देश की आजादी के बाद बनी अन्तरिम सरकार में उन्हें देश के उद्योग एवं खाद्य विभाग मंत्रालय का महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया था। जिसका उन्होंने भलीभांति निर्वहन किया था। डॉ0 मुखर्जी देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के उन तमाम षडयंत्रों, जो भारत को कमजोर करने वाले थे, को बेनकाब किया और उनके प्रति समय रहते देश को सचेत करने का काम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ0 मुखर्जी की उल्लेखनीय सेवाएं बंगाल त्रासदी के दौरान स्मरणीय रही। स्वतंत्र भारत मंे उनकी सेवाओं को लेकर पूरा देश उनका स्मरण करता है। कश्मीर आज अगर भारत का हिस्सा है तो, उसके पीछे डॉ0 मुखर्जी का संघर्ष और बलिदान है। कश्मीर के विषय मंे डॉ0 मुखर्जी ने नारा दिया था कि आजाद भारत में ‘दो प्रधान, दो विधान और दो निशान’ नहीं चलेंगे। उनके इस सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में साकार करने में सफलता मिली। कश्मीर विकास और समृद्धि की नयी ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
UP के 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
लोकसभा चुनाव वोटिंग | उत्तराखंड में दांव
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(463 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(442 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(400 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(365 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(356 Views )