» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक आज, शिक्षा के साथ पर्यटन तथा औद्योगिक विकास के प्रस्तावों को मिलेगी हरी झंडी
Go Back | Yugvarta , Jun 28, 2022 12:14 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विकास कार्य के आधा दर्जन से अधिक प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना है। बैठक के दौरान सभी कैबिनेट तथा स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री मौजूद रहेंगे। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभागों की समीक्षा भी करेंगे।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा उप चुनाव के बाद मंलगवार को पहली कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक का आयोजन पहले लोक भवन में था, लेकिन बाद में स्थान परिवर्तित किया गया। आज की

Cabinet Meeting Of Yogi Adityanath Government उत्तर प्रदेश में लोकसभा उप चुनाव के बाद मंलगवार को पहली कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक का आयोजन पहले सीएम के सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर होना था लेकिन बाद में स्थान परिवर्तित किया गया।

इस कैबिनेट बैठक में प्रदेश के औद्योगिक विकास, पर्यटन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य से जुड़े कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इस बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ कैबिनेट मंत्रियों को साथ उनके विभाग में चल रहे कार्य की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंत्रियों के सौ दिनों के कामकाज की रिपोर्ट लेंगे। दिए गए लक्ष्य की समीक्षा करेंगे । सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले ही हर विभागों को दिन के काम का टारगेट दे रखा है।

राजस्व निरीक्षकों का ग्रेड पे बढ़ाने की मांग : स्थानीय निकाय केंद्रीयत राजस्व सेवा कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा से मुलाकात कर उन्हें सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल ने महिला कार्मिकों और जरूरतमंद राजस्व निरीक्षकों के तबादले उनकी मांग के अनुसार गृह जनपद में करने को कहा। इसके अलावा राजस्व निरीक्षकों को ग्रेड पे 2800 की जगह 4200 रुपये करने की मांग की गई है। केंद्रीयत सेवा के अंतर्गत आने वाले कार्य को अकेंद्रीयत संवर्ग से न लिया जाए। राजस्व निरीक्षकों की कर अधीक्षक के पदों पर पदोन्नति पहले की तरह पांच वर्ष में करने के आदेश जारी किए जाएं। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त मिश्रा, महामंत्री अभय प्रताप सिंह , अविनाश पाण्डेय, मोहजीब, निजाम खां और सलमान शामिल थे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )