» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
Chess Olympiad In Lucknow: लखनऊ में बोले सीएम योगी आदित्‍यनाथ, शतरंज हमें धैर्य और अनुशासन सिखाता है
Go Back | Yugvarta , Jun 27, 2022 03:44 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  शह मात के खेल शतरंज के 44वें शतरंज ओलम्पियाड की मशाल रिले जैसे ही लखनऊ पहुंची शाम-ए-अवध की शाम और खिलखिला उठी। विधानसभा के बाहर मशाल रिले की अगवानी के लिए आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद व अन्य दिग्गजों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वनाथन आनंद के साथ शतरंज की बिछी बिसात पर भी हाथ आजमाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 44वें शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले की अगवानी करना हमारे लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ओलम्पियाड की मशाल रैली की

शह-मात के खेल के 44वें शतरंज ओलम्पियाड की मशाल रिले जैसे ही लखनऊ पहुंची शाम-ए-अवध की शाम और खिलखिला उठी। विधानसभा के बाहर मशाल रिले की अगवानी के लिए आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद व अन्य दिग्गजों ने जोरदार स्वागत किया।

शुरुआत करके इसे और भव्य बना दिया है। शतरंज से भारत का हजारों साल पुराना नाता रहा है। यह खेल हमें धैर्य और अनुशासन सिखाता है। साथ ही इस खेल से हमारे निर्णय लेने की क्षमता का भी विकास होता है।

प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रम में शतरंज को शामिल करने की मांग : इस अवसर पर भारतीय चेस फेडरेशन के अध्यक्ष बने डा. संजय कपूर ने मुख्यमंत्री से प्रदेश के सभी स्कूली पाठ्यक्रम में शतरंज को शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह इस देश के हर नागरिक के लिए बड़े ही गर्व का विषय है कि शतरंज ओलम्पियाड इस बार उस देश में हो रहा है, जहां से शतरंज की शुरुआत हई थी।

उस समय यह चतुरंग के नाम से जाना जाता था और समय के साथ इसकी प्रसिद्धि, समूचे विश्व के हर कोने में पहुंची और आज लगभग हर देश में शतरंज खेला जाता है। शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले भारत में शुरू की गई है। यह भारत के 75 शहरों का भ्रमण कर इसके प्रचार प्रसार का कार्य करेगी।

खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि चेस ओलम्पियाड से जुड़कर बहुत अच्छा लगा है। खेल को बढ़ावा देने के लिए भाजपा सरकार लगातार बेहतर प्रयास कर रही है। समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी, खेल निदेशक डा. आरपी सिंह, यूपी शतरंज एसोसिएशन के महासचिव एके रायजादा, लखनऊ मशाल रिले का कोआर्डिनेटर लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

28 जुलाई से 10 अगस्त तक होगा 44वां शतरंज ओलम्पियाड : तमिलनाडु के महाबलीपुरम में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक 44वां शतरंज ओलिंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते रविवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले को लांच किया था। इस मशाल को आयोजन स्थल महाबलीपुरम पहुंचने से पहले 40 दिनों की अवधि के दौरान देश के 75 शहरों में ले जाया जाएगा।

ओलम्पियाड में लगभग 190 देशों के 2000 खिलाड़ी एक ही छत के नीचे खेलते हुए नजर आएंगे। यह मशाल यूपी में मेरठ, आगरा और कानपुर से होते हुए रविवार की शाम छह बजे यूपी की इंटरनेशनल मास्टर वंतिका अग्रवाल मशाल को लेकर लखनऊ पहुंचीं। विधानसभा के सामने मशाल रिले का जोरदार स्वागत किया गया। करीब दो घंटे के समारोह के बाद मशाल प्रयागराज के लिए रवाना होगी। इसके बाद वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर होते हुए राजस्थान के लिए रवाना हो जाएगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जेवर मां- बहनों की अमानत, कांग्रेस उसे
कल है द्वितीय चरण का मतदान 8
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(438 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(409 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )