» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
International Yoga Day 2022: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- योग प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाने के साथ व्यक्ति को बनाता है अनुशासित
Go Back | Yugvarta , Jun 21, 2022 12:32 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के राजभवन में योगाभ्यास किया। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ तथा मंत्री, विधायकों व प्रशासनिक अधिकारियों ने आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग का अभ्यास किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन को प्रतिदिन प्रात: पांच से सात बजे तक योग अभ्यास के लिए खोलने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग अभ्यास के बाद मीडिया से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से ही योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी मान्यता मिली है। आज विश्व के

8th International Yoga Day In UP मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्ष बाद सामूहिक योग अभ्यास का कार्यक्रम काफी बड़े स्तर पर हुआ है। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पांच करोड़ से अधिक लोगों ने आज योग अभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया है।

दो सौ से अधिक देशों में योग अभ्यास किया जा रहा है। पीएम मोदी ने योग को तो पूरी दुनिया में पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई। विश्व योग दिवस पर बड़ा कार्यक्रम हो रहा है। योग मानवता के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि योग शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बड़ा कारगर है। भारत के लोग पहले से ही योग के अभ्यास में लगे थे, तभी कोरोना महामारी को हम सभी ने झेल लिया। कोरोना महामारी के दौरान दुनिया ने देखा कि योग से इम्युनिटी बढ़ी है और हमको उसी ने बचाया है। उन्होंने कहा कि योग अनुशासन से ही जुड़ा है। योग मानवता के लिए जरूरी है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग हमें अनुशासन में बांधकर निरोगता और शारीरिक व मानसिक विकास की ओर ले जाता है। योग हम सभी को एक छोटी सी व्यवस्था से एक बड़े आयाम की ओर ले जाने का कार्य करता है।आध्यात्मिक उत्कर्ष, आत्मिक शांति और आरोग्यता के प्रदाता 'योग' से पूरी मानवता को जोड़ना ही 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' का उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है। यह भारत का अमृत वर्ष भी है। दो वर्ष बाद सामूहिक योग अभ्यास का कार्यक्रम काफी बड़े स्तर पर हुआ है। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पांच करोड़ से अधिक लोगों ने आज योग अभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। इस बार योग दिवस को योगा फॉर ह्यूमैनिटी की थीम पर मनाया गया है। उत्तर प्रेदश के हर गांव और हर वार्ड में योग दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। मैं सभी योग साधकों का ह्रदय से आभारी हूं।

उन्होंने कहा कि भारत को अपने विरासत पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की ऋषि परम्परा को दुनिया के अंदर पहुंचाया है। यह वर्ष भारत की आजादी का अमृत महोत्सव है। आजादी का अमृत महोत्सव जब मनाया गया तो हमने इसको काफी करीब से देखा।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इस अवसर पर कहा कि दो वर्ष बाद आज राजभवन योग में लीन हो गया। आज का यह दिन विश्व और हमारे लिए गौरवशाली है। आज पूरे विश्व के करोड़ों लोगों ने योग अभ्यास किया। योग जब जीवन का हिस्सा बनेगा अभी असरकारी होगा। उन्होंने कहा कि जन्म से ही बच्चों में योग की आदत होगी तो स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं होगी। अब से राजभवन सुबह पांच से सात बजे तक योग अभ्यास के लिए खुला रहेगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Moto G64 5G: लॉन्च हुआ Motorola का
उत्तराखंड में गरजे अमित शाह- ये कांग्रेस
गले में दर्द के साथ है हल्का
सलमान खान से मिले महाराष्ट्र के CM
UPSC CSE 2023 FINAL Result: यूपीएससी 2023
Lok Sabha Election / BSP ने जारी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(438 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(363 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(349 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(345 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(327 Views )