International Yoga Day: लखनऊ में दो हजार से ज्यादा पार्क तैयार, एक साथ सात लाख लोग करेंगे योग
Go Back |
Yugvarta
, Jun 20, 2022 12:49 PM 0 Comments
0 times
0
times
Noida/Greater Noida : मंगलवार की सुबह भी खास होगी, जब शहर में हर जगह हर कोई निरोग रहने के लिए योग कर रहा होगा। इस दिन को उत्सव के रूप में मनाने के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाएं भी सक्रिय हैं। योग अभ्यास के लिए देश भर में कुछ जगहों को आइकान के रूप में चयन भी किया गया है, जिसमे लखनऊ में भी दो जगह चिंहित की गई है। इसमे राजभवन के अलावा रेजीडेंसी है।
राजभवन में योग दिवस पर राज्यपाल के अलावा मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं तो रेजीडेंसी में भी मंत्री और अधिकारी योग करते दिखेंगे।
राजभवन में योग दिवस पर राज्यपाल के अलावा मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। रेजीडेंसी में भी मंत्री और अधिकारी योग करते दिखेंगे। एक सप्ताह के अभियान में लखनऊ को सात लाख लोगों को योग शिविर से जोड़ना है। नगर निगम ने ही तीन लाख को विभिन्न योग शिविरों से जोड़ा है।
एक सप्ताह के अभियान में लखनऊ को सात लाख लोगों को योग शिविर से जोडऩा है। नगर निगम ने ही तीन लाख को विभिन्न योग शिविरों से जोड़ा है। प्रदेश की अन्य नगर निगमों में लखनऊ नगर निगम अव्वल रहा है। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि नगर निगम ने अपने 22 सौ पार्कों में योग शिविर का इंतजाम किया है। मोबाइल फोन पर मैसेज करके लोगों को अपने नजदीक के पार्क में योग शिविर में शामिल होने को कहा गया और अभी तक तीन लाख लोग योग शिविर से जुड़ चुके हैं।
हर पार्क में एक अथवा दो योगाचार्यों और योग शिक्षकों को तैनात किया गया है, जो प्रतिदिन योग व प्राणायाम का अभ्यास करा रहे हैं। नगर निगम के सभी जोनों में नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। योग शिविर में प्रतिभाग करने वालों के लिए नगर निगम द्वारा सभी सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। नगर निगम द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार कराया जा रहा है, जिससे कि अधिकाधिक संख्या में लोग इन योग शिविरों का हिस्सा बन सकें।