» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
International Yoga Day: उत्‍तर प्रदेश में 75,000 स्थानाें पर होगा सामूहिक योगाभ्यास, मुख्यमंत्री ने कहा- जनसहभागिता के साथ मनाएं
Go Back | Yugvarta , Jun 17, 2022 02:27 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 जून को आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में 75,000 स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास होगा, जिसमें सभी 58,000 ग्राम पंचायतों और 14,000 नगरीय वार्डों के नागरिक शामिल हों। उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता जताई के सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रमों के लिए देशभर के जो 75 ऐतिहासिक स्थल चिन्हित किए गए हैं, उनमें छह उत्तर प्रदेश के हैं।

अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग निर्धारित की गई है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यूपी के 75000 स्थानाें पर होगा। इसमें से 75 ऐसे ऐतिहासिक है ज‍िन्‍हें पूरे देश से चुना गया है। इसमें यूपी के भी छह ऐतिहासिक स्थल शाम‍िल हैं। मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि इस मौके पर सभी ग्राम पंचायतों और वार्डों के नागरिकों को जाेड़ जाए।

तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि आजादी के अमृत वर्ष में आयोजित हो रहे इस योग दिवस से 3.50 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य लेकर कार्यक्रम करें।

इसके सीधे प्रसारण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। हमारी ऋषि परंपरा के इस प्रसाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व को लाभान्वित कराया है। इस बार देश के 75 ऐतिहासिक स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

इनमें उत्तर प्रदेश प्रदेश के छह स्थलों में सारनाथ (वाराणसी), रेजीडेंसी (लखनऊ), अयोध्या, कुशीनगर, फतेहपुर सीकरी (आगरा) और हस्तिनापुर (मेरठ) भी हैं। इन कार्यक्रमों में केंद्र सरकार के मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों जैसे, राजभवन (लखनऊ), त्रिवेणी संगम (प्रयागराज), झांसी किला, मथुरा, मां विंध्यवासिनी धाम परिसर, श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर गोरखपुर, नैमिषारण्य (सीतापुर), श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर (वाराणसी), बिठूर (कानपुर), चित्रकूट, श्रावस्ती और अक्षय वट वाटिका (मुजफ्फरनगर) में भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम कराएं जाएं।

योगी ने कहा कि योग दिवस से आमजन स्वतःस्फूर्त भाव से जुड़े, इसके लिए सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाना चाहिए। प्रत्येक जिले में एक मुख्य कार्यक्रम हो। मंत्री अपने प्रभार वाले मंडल के किसी जिले में प्रतिभाग करेंगे। कुछ जिलों में केंद्र सरकार के मंत्रियों की उपस्थिति होगी। जहां मंत्री उपस्थित नहीं हो सकेंगे, वहां नोडल अधिकारी शामिल होंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रमों से जोड़ा जाए।

योगाभ्यास के लिए योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराए जाएं। ग्राम्य विकास और नगर विकास विभाग प्रस्तावित स्थलों, पार्कों आदि की साफ-सफाई करा दें। स्वास्थ्य विभाग आवश्यकता अनुसार कोविड प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराए। पुलिस लाइन्स में भी योगाभ्यास कार्यक्रम कराने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(263 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )