» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
Scholarship In UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थारू सहित अन्य जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा, दो अक्टूबर को मिलेगी
Go Back | Yugvarta , Jun 16, 2022 04:13 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  उत्‍तर प्रदेश में कक्षा एक से आठ तक में अध्ययनरत थारू एवं अन्य जनजाति के छात्र-छात्राओं को दो अक्टूबर को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही थारू जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की थी। समाज कल्याण विभाग ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत 30 जून तक प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय छात्रवृत्ति के मास्टर डाटा बेस में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव रजनीश चन्द्र की ओर से जारी आदेश में 15 जून से 14 जुलाई तक सबंधित जिला बेसिक अधिकारी/जिला विद्यालय

उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने प्रदेश के थारू सहित अन्य जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन बच्‍चों को छात्रवृत्ति द‍िए जाने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी है। दो अक्टूबर को थारू सहित अन्य जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी।

निरीक्षक सभी विद्यालयों में स्वीकृत सीटों की संख्या को शत-प्रतिशत सत्यापित करेंगे। दो अक्टूबर को संबधित जिला समाज कल्याण अधिकारी डिजिटल सिग्नेचर से कोषागार के ई-पेमेंट के माध्यम से छात्र/छात्राओं के बचत बैंक खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि भेज देंगे।

मुख्यमंत्री ने 2021 में 12.17 लाख छात्र-छात्राओं को बांटी थी छात्रवृत्ति: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दि‍संबर 2021 में प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति ट्रांसफर की थी। योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से 12.17 लाख छात्र-छात्राओं को 458.66 करोड़ रुपए की धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में आनलाइन ट्रांसफर की थी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा था कि प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अपना राजनीतिक लाभ देखकर छात्रवृति प्रदान करती थीं। पिछली सरकारें भेदभाव करती थी। 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के बच्चों की छात्रवृत्ति ही रोक दी थी। उन्होंने कहा कि पछले चार वर्ष में हमारी सरकार ने पहले जितने बच्चों को छात्रवृत्ति मिलती थी उसमें 40 लाख से ज्यादा और बच्चों को जोडऩे का कार्य किया।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर 19
उत्तराखंड | थम गया चुनाव प्रचार का
प्रभास की इस पिक्चर में अक्षय के
PBKS vs MI / पंजाब ने मुंबई
Delhi Liquor Scam / केजरीवाल को मिलेगा
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(462 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(434 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(392 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(356 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(355 Views )