» उत्तर प्रदेश » गोरखपुर
CM Yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कल जेपी नड्डा के साथ लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल
Go Back | Yugvarta , Jun 09, 2022 01:02 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Gorakhpur :  CM Yogi Adityanath Visit In Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार यानी आज शाम को गोरखपुर आएंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसी दिन शाम को लखनऊ वापस लौट जाने की संभावना है।

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय का करेंगे निरीक्षण: मुख्यमंत्री शाम करीब 4.30 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। वहां से रानीडीहा में निर्मित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण की तैयारियां देखने जाएंगे। तैयारियों का निरीक्षण कर गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं। शुक्रवार की सुबह जनता दर्शन में आए लोगों की

CM Yogi Visit In Gorakhpur सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाम को गोरखपुर आएंगे। सबसे पहले वे रानीडीहा में निर्मित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। कल राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

समस्याएं सुनेंगे। सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित रहेंगे।

दीये से बनाएंगे मुख्यमंत्री योगी का चेहरा: जागरूक गोरखपुर फाउंडेशन और गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को 'दीया कोलाज' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रामगढ़ताल की जेटी पर सुबह 9:50 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में फाउंडेशन से जुड़े कलाकार 50 मीटर के दायरे में दीयों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे की आकृति उकरेंगे। इस अवसर पर शहर के 50 गण्यमान्य लोगों का पौधा देकर सम्मान भी किया जाएगा।

फाउंडेशन के प्रमुख अमित सिंह पटेल ने बताया कि यह आयोजन मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर किया जा रहा है। इसे पांच जून को आयोजित किया जाना था लेकिन राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के शहर में होने से आयोजन की अनुमति नहीं मिल सकी। चूंकि मुख्यमंत्री का यह 50वां जन्मदिन था, इसलिए दीये से उनके चेहरे की आकृति भी 50 मीटर के दायरे में उकेरी जाएगी। 50 गण्यमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किये जाने की भी यही वजह है। चूंकि पांच जून को पर्यावरण दिवस भी होता है, इसलिए गण्यमान्य व्यक्तियों को सम्मान स्वरूप पौधा दिये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके पीछे का मकसद लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )