» देश
Monsoon Update 2022: केरल में मानसून की एंट्री को लेकर IMD की नई डेटलाइन, जानें- कब से शुरु होगी बारिश
Go Back | Yugvarta , May 27, 2022 01:11 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image NEW DELHI :  देश में मानसून पहुंचने की खबर का इंतजार थोड़ा बढ़ गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने के पूर्व के अनुमान के विपरीत मौसम विभाग ने कहा कि मानसून एक जून तक कभी भी पहुंच सकता है और स्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

देशभर में खेतीबाड़ी के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने की खबर का बेसब्री से इंतजार रहता है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे मालदीव और लक्षद्वीप के इलाकों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

Kerala Monsoon Forecast मौसम विभाग के मानसून के अरब सागर के कुछ और हिस्सों पूरे मालदीव और लक्षद्वीप के इलाकों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। इस हफ्ते के दौरान मानसून के केरल पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

इस हफ्ते के दौरान मानसून के केरल पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। मानसून के आगमन में विलंब के बारे में पूछे जाने पर विभाग के एक वरिष्ठ विज्ञानी ने कहा कि 27 मई के पूर्व के अनुमान में चार दिन आगे-पीछे होने का अनुमान भी व्यक्त किया गया था।

केरल में बना है बारिश का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून केरल में समय से पहले दस्तक देगा। लेकिन, बाद में न केवल असानी ने अपना रास्ता बदला, बल्कि मध्य व पूर्वी भारत में जिस तरह की प्री-मानसूनी बारिश की आशा की जा रही थी, वह भी नहीं हुई। केरल के कई हिस्सों मानसूनी बादल छाए हुए हैं।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून जून के मध्य तक दस्तक देगा

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि मध्य प्रदेश में मानसून के जून के मध्य तक दस्तक देने का अनुमान है। वहीं 15 जून के आसपास मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है।

झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मानसून

झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मानसून आ सकता है। 17 मई से अंडमान में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक जून से पूर्व ही केरल में मानसून आ सकता है। इस वर्ष अंडमान निकोबार में तय समय से छह दिन पहले मानसून की बारिश शुरू हो गई है। आम तौर पर अंडमान में 22 मई के आसपास मानसून आता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि मानसून की बारिश सामान्य होगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर 19
उत्तराखंड | थम गया चुनाव प्रचार का
प्रभास की इस पिक्चर में अक्षय के
PBKS vs MI / पंजाब ने मुंबई
Delhi Liquor Scam / केजरीवाल को मिलेगा
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(462 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(434 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(398 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(356 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(355 Views )