» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमण्डल की अहम् बैठक
Go Back | Yugvarta , May 17, 2022 09:04 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  लखनऊ: 17 मई, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज यहां सम्पन्न प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में सम्पूर्ण मंत्रिमण्डल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के वाराणसी संसदीय क्षेत्र के सांसद के रूप में 08 वर्ष के सफल कार्यकाल और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में देश को दिये सफल नेतृत्व के लिए हृदय से बधाई देते हुए अभिनन्दन किया है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा लखनऊ पधार कर प्रदेश के सम्पूर्ण मंत्रिमण्डल के साथ संवाद बनाने और उनको मार्गदर्शन से

सम्पूर्ण मंत्रिमण्डल ने प्रधानमंत्री जी के वाराणसी संसदीय क्षेत्र के सांसद के रूप में 08 वर्ष के सफल कार्यकाल
और यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में देश को दिये सफल नेतृत्व के लिए हृदय से बधाई देते हुए अभिनन्दन किया

प्रधानमंत्री जी द्वारा लखनऊ पधार कर प्रदेश के सम्पूर्ण मंत्रिमण्डल के साथ संवाद बनाने और उनको
मार्गदर्शन से अभिसिंचित करने के लिए सम्पूर्ण मंत्रिमण्डल ने प्रधानमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया

अभिसिंचित करने के लिए सम्पूर्ण मंत्रिमण्डल ने प्रधानमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री की कमान संभाल रहे योगी आदित्यनाथ ने अपनी वरीयता भी तय कर ली है। भारतीय जनता पार्टी के लोक कल्याण संकल्प पत्र के अनुसार विकास कार्य को गति देने के क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार बैठक कर रहे है। इसके साथ ही हर विभागों की कार्य योजना को परख कर अपने सुझाव भी दे रहे हैं। मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री में कैबिनेट बैठक में 14 प्रस्तावों पर मुहर लग गई। इस बैठक में कुल 14 अहम प्रस्ताव पास हुए है।

कैबिनेट मंत्रियों के साथ की अहम बैठक
लोकभवनके एनेक्सी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों और संबंधित विभागों के सचिवों के साथ बैठक की। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक ही गाड़ी से पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा अन्य कैबिनेट मंत्री थे।

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल की मंत्रिमंडल की बैठक में जिन 14 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है उसमें सर्वाधिक फोकस पर्यटन विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की परियोजनाओं पर था। कैबिनेट बैठक पूरी होने के बाद बैठक डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तथा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में बीजेपी के लोक कल्याण संकल्प पत्र के अनुसार इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी-
1. हरिद्वार के अलकनंदा गेस्ट हाउस में 3000 वर्गमीटर पर बनाया गया भागीरथी गेस्ट हाउस उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम को हस्तांरित करने का निर्णय किया गया है।
2. लखनऊ में रमाबाई अंबेडकर स्थल के समीप बना हेलीपैड पर्यटन विभाग को मिलेगा।
3. पर्यटन विकास निगम अब दस करोड़ रुपये तक के काम करेगा। उसे कार्यदायी संस्था के रूप में मंजूरी दी गई है।
4. आगरा, मथुरा और प्रयागराज में निजी क्षेत्र के सहयोग से हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे। इनके लिए पांच-पांच करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
5. 82.53 किमी लंबे पुखरायां- घाटमपुर-बिंदकी मार्ग जो अभी दो लेन का है, उसे चार लेन में पीपीपी आधार पर उच्चीकृत किया जाएगा। इसमें 1136 करोड़ रुपये का निजी निवेश होगा। इस पर होने वाले लाभ का एक प्रतिशत राज्य सरकार को मिलेगा।
6. चिकित्सा विभाग के 25% लैब असिस्टेंट को लैब टेक्नीशियन पद पर मिलेगा प्रमोशन। 75% लैब टेक्नीशियन पदों पर होगी सीधी भर्ती। नियमावली में संशोधन को मंजूरी।
7. केजीएमयू के अधीक्षक आवास का ध्वस्तीकरण होगा।
8. ग्रेटर नोएडा में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए देगा 56 एकड़ निशुल्क जमीन। ग्रेनो अथारिटी ने 414 करोड़ रुपये मांगे थे। राजस्व विभाग ने कहा कि अथारिटी पर हमारी इससे ज्यादा राशि बकाया है। लिहाजा भूमि के मूल्य को इसमें समायोजित करते हुए जमीन नि:शुल्क देने पर सहमति बनी है।
9. गोपन विभाग में भी अपर मुख्य सचिव का पद मंजूर।
10. लखनऊ में नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल का सेंटर खुलेगा। 2.5 एकड़ जमीन सरोजनीनगर के जयतिखेड़ा में एनसीडीसी को 30 वर्ष के लिए लीज पर दी गई है।
11. लखनऊ में एनसीडीसी के लिए मंजूरी मिली। पूरे भारत मे 6 सेंटर खुलेंगे, एक लखनऊ में भी खुलेगा।
12. आयुर्वेद संस्थान के लिए जमीन का प्रस्ताव पास।
13. होमगार्ड विभाग अधिकारियों के लिए 153 पिस्टल खरीदेगा। प्रस्ताव मंजूर।
14. उप्र न्यायिक सेवा नियमावली में दिव्यांगों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण कोटा निर्धारित।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
UP के 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
लोकसभा चुनाव वोटिंग | उत्तराखंड में दांव
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(464 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(401 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(366 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(357 Views )