» प्रमुख समाचार
नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं: प्रधानमंत्री मोदी
Go Back | Yugvarta , May 17, 2022 12:04 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचे। यहां उन्होंने सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की और भगवान गौतम बुद्ध के जन्म स्थान लुम्बनी में एक कार्यक्रम को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि नेपाल बिना हमारे राम अधूरे हैं। भारत में बन रहे श्रीराम के भव्य मंदिर को लेकर नेपाल के लोग भी खुश हैं।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचे प्रधानमंत्री।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मुझे पहले भी वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध से जुड़े दिव्य स्थलों पर उनसे जुड़े

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचे प्रधानमंत्री

आयोजनों में जाने का अवसर मिलता रहा है और आज, भारत के मित्र नेपाल में भगवान बुद्ध की पवित्र जन्म-स्थली लुम्बिनी आने का ये सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा मायादेवी मंदिर में दर्शन का जो अवसर मुझे मिला, वो भी मेरे लिए अविस्मरणीय है। वो जगह, जहां स्वयं भगवान बुद्ध ने जन्म लिया हो, वहाँ की ऊर्जा, वहाँ की चेतना, ये एक अलग ही अहसास है।

भगवान गौतम बुद्ध के जन्म स्थान लुम्बनी में प्रधानमंत्री मोदी ने एक कार्यक्रम को किया सम्बोधित।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जनकपुर में मैंने कहा था कि नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं। मुझे पता है कि आज जब भारत में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है, तो नेपाल के लोग भी उतना ही खुश हैं। उन्होंने कहा आज जिस तरह की वैश्विक परिस्थितियां बन रही हैं, उसमें भारत और नेपाल की निरंतर मजबूत होती मित्रता, हमारी घनिष्ठता, संपूर्ण मानवता के हित का काम करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा बुद्ध मानवता के सामूहिक बोध का अवतरण हैं। बुद्ध बोध भी हैं, और बुद्ध शोध भी हैं। बुद्ध विचार भी हैं, और बुद्ध संस्कार भी हैं। उन्होंने कहा एक ही तिथि, एक ही वैशाख पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जीवन यात्रा के ये पड़ाव केवल संयोग मात्र नहीं था। इसमें बुद्धत्व का वो दार्शनिक संदेश भी है, जिसमें जीवन, ज्ञान और निर्वाण, तीनों एक साथ हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा एक ही तिथि, एक ही वैशाख पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जीवन यात्रा के ये पड़ाव केवल संयोग मात्र नहीं था। इसमें बुद्धत्व का वो दार्शनिक संदेश भी है, जिसमें जीवन, ज्ञान और निर्वाण, तीनों एक साथ हैं। उन्होंने कहा वैशाख पूर्णिमा का दिन लुम्बिनी में सिद्धार्थ के रूप में बुद्ध का जन्म हुआ। इसी दिन बोधगया में वो बोध प्राप्त करके भगवान बुद्ध बने। और इसी दिन कुशीनगर में उनका महापरिनिर्वाण हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जिस स्थान पर मेरा जन्म हुआ, गुजरात का वडनगर, वो सदियों पहले बौद्ध शिक्षा का बहुत बड़ा केंद्र था। आज भी वहां प्राचीन अवशेष निकल रहे हैं जिनके संरक्षण का काम जारी है। उन्होंने कहा नेपाल में लुम्बिनी म्यूज़ियम का निर्माण भी दोनों देशों के साझा सहयोग का उदाहरण है। और आज हमने लुम्बिनी बुद्धिस्ट यूनिवर्सिटी में डॉo अम्बेडकर चेयर फ़ॉर बुद्धिस्ट स्टडीज स्थापित करने का भी निर्णय लिया।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )