» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
महिला सुरक्षा को लेकर CM योगी सख्त, अपना रही जीरो टॉलरेंस की नीति
Go Back | RUPALI MUKHERJEE , May 04, 2022 09:18 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  लखनऊ, 04 मई।

ललितपुर मामले में योगी सरकार ने एसपी और डीएम को सख्‍त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते बुधवार को एसपी ने आरोपी थानाध्‍यक्ष को सस्‍पेंड कर दिया है। इसके साथ ही पूरा थाना लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसओ समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध योगी सरकार ने इस मामले में दोषियों को सख्‍त से सख्‍त सजा देने के आदेश दिए हैं।
योगी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर

ललितपुर मामले में योगी सरकार सख्‍त, एसपी ने आरोपी थानाध्‍यक्ष को किया सस्‍पेंड
महिला बीट पुलिस अधिकारी उनकी समस्‍याओं का करेंगी निवारण

छह मई से शुरू होगा मिशन शक्त‍ि का चौथा चरण

जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। महिला के खिलाफ होने वाले अपराध के मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही महिलाओं और बेटियों को अपनी शिकायतों के लेकर जिला या राज्य मुख्यालय स्तर पर उनको चक्कर काटने न काटने पड़े इसकी तैयारी कर ली गई है। अब गांव, ब्लॉक और तहसील स्तर पर ही उनकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। ब्लॉक, तहसील और थाना दिवसों में प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का समाधान होगा और गुणवत्ता के आधार पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही आधार मानी जाएगी। महिला बीट पुलिस अधिकारी उनकी समस्‍याओं का निवारण करेंगी। प्रदेश में सभी ग्राम पंचायतों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों को नियुक्‍त किया गया है। अब थाना दिवस में ये महिला बीट पुलिस अधिकारी महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का निवारण करेंगी।

छह मई से शुरू होगा मिशन शक्त‍ि का चौथा चरण
महिला सुरक्षा, सम्‍मान और स्‍वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार के वृहद मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण की शुरूआत छह मई से होने जा रही है। मिशन शक्ति एक नए कलेवर में नजर आएगा। प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के उत्‍थान के और उनके सुरक्षा, सम्‍मान व स्‍वावलंबन के लिए शुरू किए गए इस म‍हाभियान से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की परिवेश से जुड़ी महिलाओं व बेटियों को संबल मिला है। ऐसे में मिशन शक्ति के बेहतर परिणामों के चलते योगी सरकार 2.0 में अभियान को गति देने की कवायद शुरू हो गई है। महिला कल्याण विभाग के निदेशक मनोज राय ने बताया कि प्रदेश में योगी सरकार के पिछले कार्यकाल में मिशन शक्ति अभियान में सभी जिलों में वृहद जागरूकता अभियान चलाने संग स्‍वर्णिम योजनाओं से बेटियों और महिलाओं को जोड़ा गया था। इस बार भी प्रदेश के अलग अलग विभाग मिशन शक्ति के तहत विशेष कार्यक्रमों को आयोजित कराएंगे। महिला कल्‍याण विभाग की ओर से अभियान के तहत महिलाओं और बच्‍चों के प्रति हिंसा से जुड़े विभिन्‍न कानूनों व प्रावधानों के बारे में लोगों जागरूक करने का कार्य सभी जिलों में किया जाएगा। जिसमें महिलाओं और बच्‍चों के साथ होने वाले उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, नशे में मारपीट, तस्करी, बाल विवाह,भेदभाव, बालश्रम अन्‍य शोषणों के विरूद्ध विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
  RUPALI MUKHERJEE
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जेवर मां- बहनों की अमानत, कांग्रेस उसे
कल है द्वितीय चरण का मतदान 8
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(436 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )