» खेल
DC vs LSG Score, IPL 2022 / रोमांचक मैच में लखनऊ ने मारी बाजी, पंत की दिल्ली नहीं दिखा पाई दिलेरी
Go Back | Yugvarta , May 01, 2022 08:33 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mumbai : 
IPL 2022 के 45वें मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 6 रन से हरा दिया है। DC के सामने 196 रन का टारगेट था, जिसे टीम हासिल नहीं कर पाई और 20 ओवर में 189 रन बनाए। ऋषभ पंत (44) टॉप स्कोरर रहे, जबकि मिचेल मार्श ने 37 रन की पारी खेली।

लखनऊ के लिए मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। मोहसिन ने वार्नर, पंत, पॉवेल और शार्दूल ठाकुर को आउट किया। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर ही टीम को जीत मिली।

मार्श नॉट-आउट थे फिर भी आउट हो गए
आवेश खान की जगह मैच में खेल रहे के.गौतम ने मिचेल मार्श का विकेट अपने नाम किया। हालांकि, मार्श आउट नहीं थे। दरअसल गौतम की गेंद पर मिचेल बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले पर नहीं आई और विकेटकीपर डीकॉक के पास चली गई। डिकॉक को लगा गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है और उन्होंने शानदार अपील की, मिचेल को भी लगा गेंद ने बाहरी किनारा लिया है। मार्श को कुछ समझ नहीं आया और वो पवेलियन की तरफ चल दिए। खुद गौतम को विश्वास नहीं था कि मार्श आउट हैं।

रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद ने बल्ले का किनारा नहीं लिया है। मार्श के बल्ले से 20 गेंद में 37 रन निकले। उन्होंने पंत के साथ सिर्फ 25 गेंद में 60 रन जोड़ दिए। मार्श के आउट होने के बाद ललित यादव भी जल्दी आउट हो गए। रवि विश्नोई ने उनको क्लीन बोल्ड कर दिया। उनके बल्ले से सिर्फ 3 रन निकले।

दिल्ली के दोनों सलामी बल्लेबाज फ्लॉप
पृथ्वी शॉ 5 रन बनाकर दुष्मंता चमीरा का शिकार बने। वहीं, वार्नर के बल्ले से सिर्फ 4 रन निकला। उन्हें मोहसिन खान ने आउट किया।

जमकर बोला राहुल-दीपक का बल्ला
LSG के लिए कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के निकले। राहुल के अलावा दीपक हुड्डा ने 52 रनों की पारी खेली। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट शार्दूल ठाकुर ने लिए।

केएल राहुल IPL 2022 में कमाल के फॉर्म में हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच में उनके बल्ले से इस सीजन का दूसरा अर्धशतक निकला। साथ ही वह अब तक 2 शतक भी लगा चुके हैं। IPL में राहुल का ये 29वां अर्धशतक है। कप्तान राहुल के अलावा दीपक हुड्डा ने भी मैच में शानदार पारी खेली। उन्होंने 34 गेंद में 52 रन बनाए। दीपक को शार्दूल ठाकुर ने आउट किया।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(263 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )