» मनोरंजन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding: पूरे खानदान के साथ आलिया का कन्यादान करने पहुंचीं सोनी राजदान
Go Back | Yugvarta , Apr 14, 2022 06:35 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mumbai : 
Saif Kareena At Ranbir Alia Wedding: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ बेहद शानदार अंदाज में शिरकत करने के लिए पहुंचीं. सोशल मीडिया पर सैफ-करीना (Saif Kareena) की तस्वीरें सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.


आज बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ देर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी रस्में शुरू हो जाएंगी। ऐसे में मेहमानों ने शादी के वेन्यू पर जमा होना शुरू कर दिया है। बीते कुछ समय में कपूर और भट्ट परिवार के कई लोग आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में पहुंच चुके हैं। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में चार चांद लगाने पहुंच गए हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर
सैफ अली खान और करीना कपूर भी रणबीर कपूर की शादी में जाने के लिए रवाना हो चुके हैं। तस्वीर में बॉलीवुड का ये कपल मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहा है।

रिद्धिमा कपूर
अपने भाई की शादी में हिस्सा लेने के लिए रिद्धिमा कपूर शादी के मंडप में पहुंच गई हैं।
महेश भट्ट और पूजा भट्ट
महेश भट्ट और पूजा भट्ट भी शादी के मंडप में पहुंच चुके हैं। इस दौरान पूजा भट्ट हाथ हिलाकर मीडिया का अभिवादन करती नजर आईं।

नीतू कपूर
अपनी बहु को लाने के लिए नीतू कपूर ने पूरी तैयारी कर ली है। आलिया रणबीर की शादी में नीतू कपूर काफी बनठनकर पहुंची हैं।
करण जौहर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में धमाल मचाने के लिए करण जौहर भी पहुंच चुके हैं। इस दौरान करण जौहर मीडिया के आगे अपना चेहरा छिपाते दिखे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Moto G64 5G: लॉन्च हुआ Motorola का
उत्तराखंड में गरजे अमित शाह- ये कांग्रेस
गले में दर्द के साथ है हल्का
सलमान खान से मिले महाराष्ट्र के CM
UPSC CSE 2023 FINAL Result: यूपीएससी 2023
Lok Sabha Election / BSP ने जारी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(438 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(363 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(349 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(344 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(327 Views )