» विदेश
श्रीलंका आर्थिक संकट: लगातार भारत आ रहे शरणार्थी
Go Back | Yugvarta , Apr 10, 2022 09:27 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में आर्थिक संकट जारी है, जिसका असर अब हमारे देश पर भी पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या वहां से आने वाले शरणार्थी हैं। अब जाफना और मन्नार से 19 श्रीलंकाई तमिल नाव के जरिए तमिलनाडु के धनुषकोडी पहुंचे हैं। भारत में शरण लेने वाले इन लोगों ने कहा कि गंभीर आर्थिक संकट की वजह से अब उनका वहां पर रहना मुश्किल हो गया है। साथ ही वहां जरूरी सामानों की कीमतें आसमान छू रही हैं।


वहीं दूसरी ओर 81 अरब डॉलर की श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था चरमराने के कगार पर है। वहां की सरकार के पास ऋण चुकाने के लिए फंड नहीं है। साथ ही विदेशी मुद्रा भंडार भी खाली हो गया है। कर्ज के जाल में फंसने से महंगाई आसमान छू रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक श्रीलंका को इस मुश्किल हालात से निकलने में कम से कम 6 महीने का वक्त लग जाएगा।

श्रीलंका में 2 लाख के करीब पहुंचे 10 ग्राम सोने के दाम, दो वक्त की रोटी के लिए लोग बेच रहे हैं अपना सोनाश्रीलंका में 2 लाख के करीब पहुंचे 10 ग्राम सोने के दाम, दो वक्त की रोटी के लिए लोग बेच रहे हैं अपना सोना


भारत लगातार कर रहा है मदद
भले ही श्रीलंका का झुकाव चीन की ओर ज्यादा है, लेकिन भारत मुश्किल वक्त में एक अच्छा पड़ोसी होने के नाते उसकी मदद कर रहा है। भारत ने हाल ही में आर्थिक संकट से निपटने के लिए श्रीलंका को वित्तीय सहायता के रूप में एक अरब डॉलर के ऋण की घोषणा की थी। इसके अलावा वहां राशन और ईंधन भेजे जा रहे हैं। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के मुताबिक तमिलों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए चावल और जीवन रक्षक दवाओं जैसे आवश्यक सामान श्रीलंका भेजे जा रहे हैं। उनको भारतीय उच्चायोग की मदद से बांटा जाएगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )