» खेल
IPL 2021, DC vs RR: क्रिस मौरिस ने सिक्स लगाकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिलाई राजस्थान रॉयल्स को जीत
Go Back | Yugvarta , Apr 10, 2022 08:38 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mumbai : 
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के सातवें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराया। क्रिस मौरिस ने आखिरी के दो ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में 36 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। मौरिस के अलावा डेविड मिलर ने 62 रनों की शानदार पारी खेली। एक समय लगा रहा था कि राजस्थान की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह जाएगी, लेकिन मिलर और राहुल तेवतिया की बीच हुई पार्टनरशिप और मौरिस की ताबड़तोड़ बैटिंग के चलते राजस्थान की टीम मैच को अपने नाम करने में सफल रही। दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी में आवेश खान ने तीन विकेट झटके, जबकि क्रिस वोक्स और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट चटकाए। इससे पहले कप्तान ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए थे। राजस्थान की तरफ से जयदेव उनादकट ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए अपने चार ओवर के स्पैल में महज 15 रन देकर तीन विकेट झटके। राजस्थान की यह इस सीजन की पहली जीत है।


1:11 PM: 19 ओवर में क्रिस मौरिस ने 15 रन बटोरे और अब राजस्थान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 12 रनों की जरूरत है।

11:05 PM: 18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 121/7, क्रिस मौरिस 7 और जयदेव उनादकट 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए राजस्थान को 27 रनों की दरकार है।

10:59 PM: 17 ओेवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 114/7, क्रिस मौरिस 4 और जयदेव उनादकट 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी 3 ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 34 रनों की दरकार है।

10:50 PM: 15.5 ओवर में आवेश खान की गेंद पर डेविड मिलर ने थमाया ललित यादव को कैच। मिलर 43 गेंदों में 62 रनों की शानदार पारी खेलकर लौटे पवेलियन।

10:43 PM: 14.5 ओवर में रबाडा की गेंद पर राहुल तेवतिया ने थमाया ललित यादव को कैच। तेवतिया 17 गेंदों में 19 रन बनाकर हुए आउट।

10:38 PM: 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 85/5, डेविड मिलर 47 और राहुल तेवतिया 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल ने टॉम करन के दूसरे ओवर में दो चौके समेत कुल 12 रन बटोरे। आखिरी 6 ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 63 रन बनाने हैं।

10:33 PM: 13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 73/5, राहुल तेवतिया 6 और डेविड मिलर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच को जीतने के लिए राजस्थान को 42 गेंदों में 75 रनों की दरकार है।


10:08 PM: 7.4 ओवर में आवेश खान की गेंद पर शिवम दुबे ने शिखर धवन को थमाया आसान सा कैच। शिवम 7 गेंदों का सामना करने के बाद 2 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

09:59 PM: 6 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 26/3, डेविड मिलर 8 और शिवम दुबे 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। रबाडा ने अपने दूसरे ओवर में सिर्फ 5 रन दिए।

09:55 PM: 5 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 21/3, डेविड मिलर 3 और शिवम दुबे 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान को इस मैच में बने रहने के लिए एक बड़ी पार्टनरशिप की जरूरत है।

09:48 PM: 3.3 ओवर में कगिसो रबाडा की गेंद पर कप्तान संजू सैमसन ने धवन को थमाया आसान सा कैच। सैमसन 3 गेंदों में 4 रन बनाकर लौटे पवेलियन। राजस्थान की टीम अब मुश्किल में नजर आ रही है। नए बल्लेबाज डेविड मिलर आए हैं।

09:45 PM: 2.6 ओेवर में क्रिस वोक्स की गेंद बटलर ने विकेट के पीछा ऋषभ पंत को दिया कैच। बटलर 7 गेंदों का सामना करने के बाद 2 रन बनाकर हुए आउट।

09:43 PM: 2.4 ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद वोहरा ने थमाया कगिसो रबाडा को आसान सा कैच। मनन वोहरा 11 गेंदों में 9 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

09:39 PM: 2 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5/0, जोस बटलर 2 और मनन वोहरा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली के गेंदबाजों ने अभी तक अच्छी लाइन लैंथ से गेंदबाजी की है और राजस्थान के दोनों बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया है।

09:35 PM: पहले ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3/0, जोस बटलर 1 और मनन वोहरा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:32 PM: राजस्थान की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए जोस बटलर और मनन वोहरा मैदान पर उतरे हैं। राजस्थान को टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज करने के लिए 148 रन बनाने हैं।

09:15 PM: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए हैं। राजस्थान को जीत के लिए 148 रन बनाने होंगे। चेतन सकारिया ने अपने आखिरी ओवर में 11 रन दिए। दिल्ली की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही है।

09:12 PM: दिल्ली को लगा आठवां झटका, अश्विन 7 रन बनाकर हुए रनआउट।

09:07 PM: 18.2 ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर टॉम करन हुए क्लीन बोल्ड। टॉम करन 16 गेंदों में 21 रनों की पारी खेलकर लौटे पवेलियन।

09:04 PM: 18 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 124/6, टॉम करन 17 और क्रिस वोक्स 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:01 PM: 17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 115/6, टॉम करन 14 और क्रिस वोक्स 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुस्ताफिजुर रहमान ने अपने तीसरे ओवर में 8 रन दिए।

8:55 PM: 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6 विकेट खोकर 107 रन है। टॉम करन 11 और क्रिस वोक्स 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल तेवतिया के इस ओवर में पांच रन आए।

8:50 PM: 15वें ओवर की 5वीं गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को छठा झटका लगा। ललित यादव 20 रन बनाकर क्रिस मॉरिस की गेंद पर आउट हुए।

8:40 PM: 13 वें ओवर की चौथी गेंद पर ऋषभ पंत 51 रन बनाकर आउट हो गए है। रियान पराग के थ्रो पर वो रन आउट हुए। 13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर पांच विकेट खोकर 93 रन है। ललित यादव 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:30 PM: 11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 77/4, ऋषभ पंत 45 और ललित यादव 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंत ने राहुल तेवतिया के पहले ओवर में चार चौके समेत 20 रन बटोरे।

08:25 PM: 10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 57/4, ऋषभ पंत 25 और ललित यादव 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। जयदेव उनादकट ने अपने चार ओवर के स्पैल में महज 15 रन देकर तीन विकेट झटके।

08:19 PM: 9 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 54/4, कप्तान ऋषभ पंत 23 और ललित यादव 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। रियान पराग ने अपने पहले ओवर में 8 रन खर्च किए।

08:13 PM: 8 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 46/4, कप्तान ऋषभ पंत 17 और ललित यादव 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को इस समय एक साझेदारी की जरूरत है। राजस्थान के गेंदबाज अभी तक पूरी तरह से दिल्ली के बल्लेबाजों पर हावी नजर आए हैं।

08:07 PM: 6.5 ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर मार्कस स्टोयनिस ने थमाया जोस बटलर को कैच। स्टोयनिस बिना खाता खोले हुए आउट।

08:03 PM: 6 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 36/3, कप्तान ऋषभ पंत 15 और मार्कस स्टोयनिस 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान के गेंदबाजों ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है।

08:00 PM: 5.5 ओवर में अजिंक्य रहाणे ने जयदेव उनादकट को वापस थमाया कैच। । रहाणे 8 गेंदों में 8 रनों की पारी खेलकर लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज मार्कस स्टोयनिस आए हैं।

07:56 PM: 5 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 31/2, ऋषभ पंत 10 और अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रिस मौरिस ने अपने पहले ओवर में 11 रन दिए।

07:45 PM: 3.1 ओवर में जयदेव उनादकट की गेंद पर शिखर धवन ने संजू सैमसन को थमाया कैच। धवन 11 गेंदों में 9 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उनादकट ने राजस्थान को शानदार शुरुआत दिलाई है। नए बल्लेबाज के रूप में कप्तान ऋषभ पंत आए हैं।

07:41 PM: 1.6 ओवर में जयदेव उनादकट की गेंद पर पृथ्वी शॉ ने थमाया डेविड मिलर को आसान सा कैच। शॉ 5 गेंदों में 2 रन बनाकर लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे आए हैं।

07:34 PM: पहले ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2/0, शिखर धवन 1 और पृथ्वी शॉ 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेतन सकारिया ने महज 2 रन खर्च किए।

07:30 PM: दिल्ली की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए शिखर धवन और पृथ्वी की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है। राजस्थान की तरफ से पहला ओवर चेतन सकारिया फेंक रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का प्लेइंग XI: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मार्कस स्टोयनिस, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, कगिसो रबाडा, टॉम करन, आवेश खान।

राजस्थान रॉयल्स का प्लेइंग XI: मनन वोहरा, संजू सैमसन (कप्तान), डेविड मिलर, जोस बटलर, शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, चेतन सकारिया, जयदेव उनादकट, मुस्ताफिजुर रहमान।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
प्रधानमंत्री ने दिया हैं विकास, सुरक्षा और
UP के 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(464 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(446 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(401 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(366 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(357 Views )