» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
UP:श्रेयांश को मिला सीएम का सहारा, किडनी के इलाज में मदद करेगी सरकार
Go Back | Rupali Mukherjee Trivedi , Apr 05, 2022 06:35 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  गोरखपुर, 5 अप्रैल

तीन साल के मासूम श्रेयांश को किडनी की गंभीर बीमारी है। इलाज महंगा है। लिहाजा बिना किसीके मदद के यह संभव नहीं।
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में थे। सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में वह जनता की समस्याएं सुन रहे थे। अपनी फरियाद लेकर मासूम श्रेयांश को लेकर माया बाजार निवासी अनूप गुप्ता भी पत्नी के साथ जनता दर्शन में बड़ी उम्मीदों के साथ आये थे। लोगों को सुनते हुए मुख्यमंत्री अनूप के पास पहुंचे। साथ में मासूम बच्चे को देख वह रुक गए। रुंधे गले से मां-बाप ने मुख्यमंत्री से अपनी पीड़ा बताई।

अपनी फरियाद लेकर मासूम श्रेयांश को लेकर माया बाजार निवासी अनूप गुप्ता भी पत्नी के साथ जनता दर्शन में बड़ी उम्मीदों के साथ आये थे। लोगों को सुनते हुए मुख्यमंत्री अनूप के पास पहुंचे। साथ में मासूम बच्चे को देख वह रुक गए। रुंधे गले से मां-बाप ने मुख्यमंत्री से अपनी पीड़ा बताई। मुख्यमंत्री ने इत्मिनान से उनकी बात सुनी

मुख्यमंत्री ने इत्मिनान से उनकी बात सुनी। मौके पर मौजूद डीएम विजय किरन आनंद को निर्देश दिया कि इनसे यथा शीघ्र सभी कागजात तैयार कर शीघ्र ही मदद के लिए शासन को भेजें। सरकार इलाज में हर संभव मदद करेगी।
मालूम हो कि गोरखनाथ मंदिर के कुछ सुरक्षा कर्मियों पर हुए हमले के बाद सोमवार की शाम मुख्यमंत्री अचानक गोरखपुर पहुंचे। इसी क्रम में आज वह जनता की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह जनता की समस्याओं के बाबत संवेदनशील बनें। समस्याओं का संतोषजनक एवं स्थाई समाधान दें। समस्याओं के समाधान के प्रति टालू रवैया अपनाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
इसके पूर्व हरदम की तरह योगी की दिनचर्या गुरु गोरक्षनाथ और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंथ अवेद्यनाथ के दर्शन-पूजन से हुई। फिर वह गोशाला गए। गायों को गुड़ खिलाया और उन्हें प्यार दुलार दिया। गोशाला कर्मियों से गोशाला के संबंध में जानकारियां ली। बदले मौसम में गायों एवं गोवंशियों के देखभाल की जरूरी हिदायते भी दीं।
  Rupali Mukherjee Trivedi
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )