» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
योगी सरकार के आह्वान पर अस्तित्व खो चुकी नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए आगे संस्थाएं
Go Back | Rupali Mukherjee , Apr 05, 2022 12:22 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  लखनऊ। 05 अप्रैल
 
योगी 2.0 में प्रदेश की नदियों को अविरल और निर्मल बनाने में नामामि गंगे परियोजना कई नए आयाम शुरू करने जा रही है। विलुप्त हो चुके कुंओं को जिंदा करके रिर्चाजिंग वेल के रुप में विकसित करने और तालाबों को पुनर्जीवित कर उनके किनारे ग्राम वन स्थापित किये जाने की योजना बनाई गई है। गोमती नदी की 22 में से सूख चुकीं 19 सहायक नदियों को भी नया जीवन देना इसमें शामिल है। लोगों को जागरूक करने और नदियों का पुनजीर्वित करने के इस अभियान में लोक भारती और नेहरू युवा केन्द्र जैसी सामाजिक और सरकारी संस्थाएं साथ

अस्तित्व खो चुकी नदियों को पुनर्जीवित करने में बड़ी भूमिका निभा रही नमामि गंगे परियोजना
 
-    प्रदेश भर की विलुप्त हो चुकी नदियों को नया जीवन देने के लिए शुरू किये नए प्रयोग

-    लोक भारती और नेहरू युवा केन्द्र जैसे सामाजिक और सरकारी संगठन सहयोग में आए

-    नदी एवं जल स्रोत संरक्षण अभियान की 6 अप्रैल से हो रही शुरुआत, 3 मई तक चलेंगे कार्यक्रम

-    गोमती नदी की 22 में 03 सहायक नदियों में ही पानी, सूख चुकी 19 नदियों को दिया जाएगा नया जीवन

-    कुंओं को पुनर्जीवित कर रीचार्जिंग वेल में बदला जाएगा, तालाबों के किनारे ग्राम वन विकसित करने के लिए किया जाएगा जागरूक

में आ गई है। 6 अप्रैल से शुरु होने वाला यह अभियान प्रदेश भर में 3 मई तक चलने वाला है।

जल ही जीवन है, जल है तो कल है। यह हम सब बोलते हैं लेकिन इसके लिए हम कुछ कर नहीं रहे हैं। भूजल निकालने के साधन तो हमने कई बना लिये लेकिन उतना जल धरती को वापस करना भूल गये हैं। इन बातों को संस्थाएं जागरूकता के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। इतना ही नहीं इस दौरान पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम के पेड़ों का नदियों के किनारे लगाने का अभियान भी चलेगा। विलुप्त हो चुके कुंओं को पुनर्जीवित करने और उनको रिचार्जिग वेल में बदलने के लिए कुंओं की सफाई और उनके अंदर बरसात का पानी वापस जा सके इसकी व्यवस्था की जाएगी। तालाबों के किनारे ग्राम वन बनाकर वहां उपयोगी और औषधीय पौधे लगाना भी ग्राम वासियों को सिखाया जाएगा।

बता दें कि नमामि गंगे विभाग के सहयोग से लोक भारती और नेहरू युवा केन्द्र 6 अप्रैल से नदी एवं जल स्रोत संरक्षण अभियान की शुरुआत फतेहपुर से करने जा रहा है। नदियों की स्वच्छता एवं शपथ का कार्यक्रम ओम घाट ब्लाक भिटौरा में किया जाएगा। 07 अप्रैल को यह आयोजन जल स्त्रोत उत्सव के रूप में लखीमपुर खीरी में कठिना नदी भूईया देव घाट बिहारीपुर में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह से प्रदेश भर में विलुप्त हो चुकी नदियों के किनारे बसे गांवों में आयोजन करने की रणनीति तैयार की गई है।
  Rupali Mukherjee
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
UP के 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
लोकसभा चुनाव वोटिंग | उत्तराखंड में दांव
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(463 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(442 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(400 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(365 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(356 Views )