» विदेश
हम भारत को किसी भी सामान की आपूर्ति करने के लिए चर्चा करने को तैयार हैं: सर्गेई लावरोव
Go Back | Yugvarta , Apr 01, 2022 07:28 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  विदेश मंत्री डॉ० एस० जयशंकर ने दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ शुक्रवार को एक बैठक की। इसके बाद रूस के विदेश मंत्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा रूस और भारत के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। हम भारत को किसी भी सामान की आपूर्ति करने के लिए चर्चा करने को तैयार हैं जो वह हमसे खरीदना चाहता है।



रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा मेरा मानना है कि स्वतंत्रता और राष्ट्रीय हितों पर ध्यान केंद्रित करना भारतीय विदेश नीति की विशेषता है। रूसी संघ की

विदेश मंत्री डॉ० एस० जयशंकर ने दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ की बैठक।

नीति भी बिल्कुल ऐसी ही है, जो हमें महान देश, अच्छा दोस्त और भरोसेमंद साझेदार बनाती है।

रूसी विदेश मंत्री ने कहा- कोई भी दबाव हमारी साझेदारी को प्रभावित नहीं कर पाएगा।

सुरक्षा चुनौतियों के मामले में रूस, भारत का कैसे सहयोग करेगा इस मुद्दे पर बोलते हुए रूसी विदेश मंत्री ने कहा यह बातचीत हमारे उन संबंधों के प्रदर्शित करती है, जो हमने कई दशकों में भारत के साथ विकसित किए हैं। संबंध रणनीतिक साझेदारी का...यह वह आधार है जिस पर हम सभी क्षेत्रों में अपने सहयोग को बढ़ावा दे रहे हैं।
यूक्रेन के घटनाक्रम को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में लावरोव ने कहा आपने इसे युद्ध कहा जो सच नहीं है। यह एक विशेष ऑपरेशन है, जिसके तहत सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है। इसक उद्देश्य कीव शासन को रूस के लिए किसी भी खतरे को पेश करने की क्षमता से वंचित करना है।
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से जब पूछा गया कि क्या भारत पर अमेरिकी दबाव भारत-रूस संबंधों को प्रभावित करेगा। इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा मुझे कोई संदेह नहीं है कि कोई दबाव हमारी साझेदारी को प्रभावित कर पाएगा... वे (अमेरिका) दूसरों को अपनी राजनीति का अनुसरण करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )