» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
यूपी चुनाव में हार के बाद मायावती ने लिए कई बड़े फैसले,भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर के साथ यूपी की बड़ी जिम्मेदारी
Go Back | Yugvarta , Mar 27, 2022 10:34 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को कई बड़े फैसले लिए हैं। मायावती ने पार्टी की मुस्लिम भाईचारा कमेटी को भंग करते हुए कई प्रवक्ताओं की छुट्टी कर दी है। साथ ही भतीजे आकाश आनंद राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर के साथ यूपी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आकाश आनंद के साथ राम जी गौतम को भी लगाया गया है। मायावती ने पार्टी संगठन में प्रदेश स्तर पर तीन प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की। बाबू मुनकाद अली, राजकुमार गौतम और विजय प्रताप को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को बरकरार रखा गया है।


मायावती ने बैठक से पहले अपने सभी चारों प्रवक्ताओं को उनके पद से हटा दिया था। शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बसपा के प्रत्याशी होंगे। यह सीट नेता विरोधी दल अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(262 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )