» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
Yogi Sarkar 2.0 : कल हो सकता है नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा
Go Back | Yugvarta , Mar 27, 2022 11:55 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  योगी सरकार 2.0 की टीम के किस सदस्य को कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी, अब हर जुबान पर यही चर्चा है। किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा, इसे लेकर शनिवार को नेताओं से लेकर अधिकारियों के बीच खूब अटकलें लगती रहीं। मंत्रियों की शिक्षा व उनके पूर्व अनुभवों को देखते हुए उन्हें अलग-अलग विभाग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि विभागों का बंटवारा सोमवार को हो सकता है।

पिछली सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे श्रीकांत शर्मा इस बार मंत्रिपरिषद का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में चर्चा है कि स्वतंत्र देव सिंह को ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण

यूपी में दोबारा योगी राज की शुरुआत हो चुकी है। अब नए मंत्रियों को विभागाें का बंटवारा होना बाकी है। व‍िभागों के बंटवारे को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही हैं। इस बार योगी मंत्र‍िमंडल में नए और युवा चेहरे भी शामिल हैं जिन्‍हें बड़ी ज‍िम्‍मेदारी मिल सकती है।

विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सतीश महाना के पास रहा औद्योगिक विकास विभाग नए मंत्री को दिया जाना है। माना जा रहा है कि अरविंद कुमार शर्मा को उनके पूर्व प्रशासनिक अनुभवों को देखते हुए औद्योगिक विकास का जिम्मा सौंपा जा सकता है।

सुरेश राणा चुनाव हार चुके हैं, इसलिए गन्ना जैसे महत्वपूर्ण विभाग को लेकर संभावना जताई जा रही है कि इसकी जिम्मेदारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले मंत्री भूपेंद्र चौधरी को दी जा सकती है। पर्यटन विभाग के स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्यमंत्री रहे नीलकंठ तिवारी को दोबारा मंत्रिपरिषद में मौका नहीं मिला है। संभावना जताई जा रही है कि यह विभाग पर्यटन नगरी आगरा से कैबिनेट मंत्री बनाए गए योगेंद्र उपाध्याय को दिया जा सकता है।

आशुतोष टंडन अब मंत्री नहीं है। उनका नगर विकास विभाग वरिष्ठतम मंत्री सुरेश खन्ना को संसदीय कार्य के दायित्व के साथ एक बार फिर सौंपे जाने की संभावना है। स्वास्थ्य महकमें की जिम्मेदारी भी खन्ना को दी जा सकती है। प्रोटेम स्पीकर बनाए गए रमापति शास्त्री के पास रहे समाज कल्याण विभाग किसके हिस्से आयेगा, इसे लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

इसी तरह सहकारिता, श्रम, वन, आबकारी, चिकित्सा, ग्राम विकास, महिला कल्याण, जल शक्ति जैसे अहम विभागों के मंत्रियों के लिए भी अटकलें लगाई जाती रही। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर माना जा रहा है कि सहयोगी दलों के दोनों मंत्रियों को भी ठीक-ठाक विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी। पूर्व की सरकारों में मंत्री रहे कुछ कैबिनेट मंत्रियों को उनके अनुभवों को देखते हुए उन्हें पुराना विभाग ही दिया जा सकता है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'तुष्टीकरण' की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, ऋषिकेश के
भारत ने मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(371 Views )