» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
यूपी में पहली बार नौ अफसर-कर्मी आजीवन रखेंगे पुलिस की पिस्टल, डकैत मारने का मिलेगा इनाम
Go Back | Yugvarta , Mar 24, 2022 01:28 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  पुलिस विभाग में वैसे तो जवानों और अफसरों को ट्रेनिंग के बाद हथियार दिए जाते हैं लेकिन वो ड्यूटी सेवा काल समाप्त होने पर वापस ले लिये जाते हैं। लेकिन, पहली बार यूपी के नौ अफसर-कर्मी आजीवन पुलिस विभाग से मिली पिस्टल रख सकेंगे। जी हां, ये पिस्टल शासन द्वारा उन्हें बतौर इनाम दी जाएगी, जिसे देखने के बाद उन्हें हमेशा डकैतों को मारने की दिलेरी याद रहेगी।

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आतंक का पर्याय बने डकैत गौरी यादव उर्फ उदयभान को मुठभेड़ में ढेर करने वाली स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम को इनाम में तीन-तीन लाख रुपये

चित्रकूट में एसटीएफ टीम ने बीते वर्ष अक्टूबर माह में दस्यु गौरी यादव को ढेर किया था जिसके लिए शासन ने इनाम में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था समेत नौ सदस्यीय टीम को तीन-तीन लाख रुपये और पिस्टल देने की घोषणा की है।

संग पिस्टल मिलेगी। प्रदेश में यह पहली बार होगा कि डकैतों या बदमाशों को मारने वाली किसी टीम को इनाम में शस्त्र दिया जाएगा। पुलिस महानिदेशक द्वारा भेजी गई रिपोर्ट को अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश ने स्वीकृति दे दी है। अफसरों का मानना है कि इससे टीम का हौसला बढ़ेगा।

चित्रकूट के जंगली क्षेत्र पाठा में यहां के बहिलपुरवा थानांतर्गत बिलहरी मजरा ददरीमाफी निवासी डकैत गौरी यादव का 20 वर्ष से आतंक था। दुर्दांत डी-13 गैंग का सरगना भी था। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम और उत्तर प्रदेश में 31 व मध्य प्रदेश में 19 हत्या के अलावा लूट, डकैती, अपहरण, रंगदारी आदि के 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। गौरी उत्तर प्रदेश में दर्ज 18 मुकदमों में वांछित था। 29 अक्टूबर को एसटीएफ को उसकी लोकेशन बहिलपुरवा के माड़ो बांध के पास ददरी जंगल में मिली थी।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ अमिताभ यश की अगुआई में नौ सदस्यीय टीम ने ददरी के जंगल में कांबिग की थी। 30 अक्टूबर की रात मुठभेड़ में करीब 50 राउंड फायरिंग के बाद टीम ने गौरी को ढेर किया था। उसके पास से एके-47, एक ओल्ड माडल क्लाश्निकोव सेमी आटोमेटिक राइफल, मैगजीन, एक 312 बोर की बंदूक और बड़ी मात्रा में कारतूस मिले थे। टीम को इनाम की घोषणा की गई थी। अब सभी नौ सदस्यों को तीन-तीन लाख रुपये नकद और एक-एक पिस्टल दी जाएगी। पुलिस महानिदेशक की ओर से सात जनवरी 2022 को रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जिस पर स्वीकृति भी मिल गई है।

वर्ष 2001 में गौरी का जरायम की दुनिया में हुआ था जन्म : गौरी ने अपराध की दुनिया में वर्ष 2001 में कदम रखा था। वर्ष 2005 में उस पर मध्य प्रदेश के नयागांव थानाक्षेत्र में अपहरण का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2009 में पुलिस ने उसे बांदा के कमासिन से गिरफ्तार किया था। वर्ष 2013 में उसने दिल्ली पुलिस के दारोगा जयभगवान की हत्या की थी।

इन्हें मिलेगा इनाम
- अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार

- अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ अमिताभ यश

- निरीक्षक जय प्रकाश राय

- उप निरीक्षक अमित तिवारी

- उप निरीक्षक संतोष सिंह

- मुख्य आरक्षी राजकुमार शुक्ला, आरक्षी शिवानंद शुक्ला

कमांडो विनोद कुमार सिंह

- कमांडो अस्तभान यादव।

-एसटीएफ की टीम ने पांच लाख के इनामी को मुठभेड़ में मार गिराया था। पहली बार टीम को इनाम की धनराशि के साथ पिस्टल भी मिलेगी। शासन को भेजी रिपोर्ट पर स्वीकृति मिल गई है। असलहा मिलने से टीम का हौसला बढ़ेगा। -मुकुल गोयल, डीजीपी
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )