» science
भारत ने दिखाई अपनी ताकत, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण
Go Back | Yugvarta , Mar 23, 2022 09:37 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
रक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर भारत ने दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करवाया है। चीन हो या फिर पाकिस्तान हर देश को उसकी भाषा में जवाब देने वाले भारत ने अपनी शक्ति का एक बार बढ़ाया है। भारत ने बुधवार को सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (BrahMos supersonic cruise missile) का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है।

रक्षा के क्षेत्र में देश लगातार प्रगति कर रहा है। ऐसे में रक्षा मंत्रालय के मुताबिक लंबी रेंज की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ने सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को भेद दिया। वहीं एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण पर बधाई दी। न्यूज एजेंसी के अनुसार एयर चीफ मार्शल तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अंडमान और निकोबार के द्वीप क्षेत्र में मौजूद हैं।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया है। आपको बता दें कि हाल ही में ब्रह्मोस की रेंज को बढ़ाकर 800 किमी करने में सफलता मिली थी। ब्रह्मोस रैमजेट, सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल है। इसे पनडुब्बी, पानी के जहाज, लड़ाकू विमान से या फिर जमीन से भी छोड़ा जा सकता है। इसे रूस की एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया और भारत के डीआरडीओ ने संयुक्त रूप से इसको विकासित किया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
होलिका दहन 2024
Lok Sabha Election / समाजवादी पार्टी ने
Lucknow Shocker: इंसान का कटा हाथ मुंह
लोकसभा चुनाव से पहले अनुराधा पौडवाल बीजेपी
देहरादून-लखनऊ के बीच 26 मार्च से चलेगी
उत्तराखंड: 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव,
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(425 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(416 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(323 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(313 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(253 Views )
#YogiWithYouth,सीएम ने निरस्त की पुलिस भर्ती परीक्षा
(220 Views )