» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
योगी के रंग में रंग गया शहर
Go Back | Rupali Mukherjee , Mar 20, 2022 09:49 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  गोरखपुर। 19 मार्च 2022, महापर्व होली का दिन। रंग, उमंग व तरंग के उत्सव के कारण यह दिन यूं भी खास होता है। इस बार तो यह खास से बेहद खास होने के साथ ही ऐतिहासिक भी हो गया। हो भी क्यों न! वैश्विक महामारी कोरोना के कारण दो साल से होली के दिन जिस भगवान नृसिंह की शोभा यात्रा की अगुवाई गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी एवं गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में करीब दो दशकों से योगी आदित्यनाथ करते रहे हैं, वह हुआ ही नहीं था। लिहाजा शहर को इस अवसर की शिद्दत से प्रतीक्षा थी। तब तो और भी जब 10

शहर ने भी अपने रंग में रंग डाला योगी को

मार्च को उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावों में दोबारा भारी बहुमत से आकर भाजपा ने इतिहास रच डाला।

वैसे तो गोरखपुर के लोगों की होली चुनाव परिणाम वाले दिन से शुरू हो गई थी, पर आज के ऐतिहासिक दिन को उसी तरह से जश्न मनाने का हर किसी को इंतजार था। आज जब वह अवसर आया तो लोगों ने ऐसा किया भी। भगवान नृसिंह की रंग भरी शोभायात्रा का शुभारंभ करने शनिवार सुबह योगी आदित्यनाथ जैसे ही घण्टाघर पहुंचे, पूरा शहर योगी के रंग में रंगा सा नजर आया। और हां, यहां जुटे शहर के लोंगों ने भी योगी को अपने रंग में रंग डाला। फिर तो सुबह के कुछ घण्टों के लिए योगी-योगी और जय श्रीराम का जयकारा ही फगुवा रूप में था। सीएम योगी की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल अगर कुछ था तो आसमान से बरसता रंग और हवा में उड़ता गुलाल और गुलाब। भगवान नृसिंह की पूजा करने के बाद योगी ने समर्थकों के उत्साह के साथ खुद को जोड़ लिया और अबीर, गुलाल और गुलाब की पंखुड़ियों को उड़ाते हुए जमकर होली खेली।

*नानाजी देशमुख ने डाली थी यह परंपरा*
अनूठी होली की यह परंपरा करीब सात दशक पहले नानाजी देशमुख ने डाली थी। बाद में नरसिंह शोभायात्रा की अगुवाई गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर करने लगे। लोगों के मुताबिक कारोबार के लिहाज से गोरखपुर का दिल माने जाने वाले साहबगंज से इसकी शुरुआत 1944 में हुई थी। शुरू में गोरखपुर की परंपरा के अनुसार इसमें कीचड़ का ही प्रयोग होता है। हुड़दंग अलग से। अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान नानाजी देशमुख ने इसे नया स्वरूप दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय भागीदारी से इसका स्वरूप बदला साथ ही लोगों की भागीदारी भी बढ़ी। और, आज तो जोश-जुनून और संख्या के मामले में शहर के लोंगों ने अपने महराज, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए इतिहास ही रच डाला।
  Rupali Mukherjee
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(262 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )