» विदेश
Ukraine: जेलेंस्की के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग, यूरोपीय नेताओं ने कमेटी को लिखा पत्र
Go Back | Yugvarta , Mar 19, 2022 07:38 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
यूक्रेन पर रूसी हमले को 22 बीत गए हैं। इस दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कई ताकतवर रूस के हमले के खिलाफ जिस तरह से अपने देशवासियों को हौसला दिया है, इससे वह पूरी दुनिया हीरो की तरह देखे जा रहे हैं। जेलेंस्की शुरुआत से ही युद्ध का विरोध कर रहे हैं और यही वजह है कि अब उन्हें नोबल शांति पुरस्कार दिए जाने की मांग उठी है। इसके लिए यूरोप के कई वर्तमान और पूर्व नेताओं ने नार्वे की नोबेल कमेटी से आग्रह किया है। साथ ही नोबेल कमेटी ने नामांकन प्रक्रिया को 31 मार्च तक के लिए बढ़ाने की अपील भी की है।

11 मार्च को जारी इन नेताओं के बयान में कहा गया है कि "हम समिति से विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं कि राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेन के लोगों को नोबेल शांति पुरस्कार नामांकन की अनुमति देने के लिए 31 मार्च 2022 तक नोबेल शांति पुरस्कार की नामांकन प्रक्रिया को बढ़ाने और इसे फिर से खोलने का आह्वान करते हैं।"

नेताओं ने कमेटी से नामांकन प्रक्रिया को फिर से खोलने और पुनर्विचार करने के लिए कहा है। इस साल के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 3-10 अक्टूबर के बीच की जानी है। इस बार 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 251 व्यक्तियों और 92 संगठनों ने आवेदन किया है। यूक्रेन पर रूस के हमले का शुक्रवार को 23वां दिन है। रूस की सेना ने यूक्रेन के कई बड़े शहरों को नियंत्रण स्थापित कर लिया है। वहीं सभी बड़े शहर जंग की जद में है। युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अब तक कई हजार लोग मारे जा चुके हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )