» विदेश
यूक्रेन के 1300 सैनिकों की मौत, वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति के साथ बातचीत की पेशकश की
Go Back | Yugvarta , Mar 12, 2022 11:14 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच 17 दिनों से युद्ध चल रहा है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात की इच्छा जताई है। आपको बता दें कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यरुशलम में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने की पेशकश की है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री नफताली बेनेट को मध्यस्थ के रूप में कार्य करने के लिए कहा है।

1300 यूक्रेनी सैनिकों की हुई मौत

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शनिवार को यूक्रेनी सैनिकों की मौत का आंकड़ा साझा किया है। उन्होंने बताया कि रूस के साथ चल रही जंग में अभी तक 1,300 यूक्रेनी सैनिकों की मौत हुई है। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 मार्च को रूस ने बताया था कि उन्होंने अपने 500 सैनिकों को खो दिया है, लेकिन उसके बाद आंकड़ों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

एक रिपोर्ट में यहां तक दावा किया है कि यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के 500-600 सैनिकों को कैद कर लिया है। इस पर राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि युद्ध की स्थिति पर कैदियों की सटीक संख्या नहीं बताई जा सकती है।

इससे पहले खबर सामने आई कि राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फ्रांस और जर्मनी के नेताओं से मेलिटोपोल के मेयर की रिहाई सुनिश्चित करने में मदद करने का अनुरोध किया है। यूक्रेन ने दावा किया कि रूसी सेना ने मेयर का अपहरण कर लिया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की की मदद के बाद फ्रांस और जर्मनी ने रूसी राष्ट्रपति से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पुतिन से यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान करने का अनुरोध किया।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )