» देश
यूक्रेन संकट : भारतीय वायु सेना के तीन विमान 629 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचे
Go Back | Yugvarta , Mar 08, 2022 06:42 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  नयी दिल्ली। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन विमान यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 629 भारतीयों को लेकर शनिवार सुबह दिल्ली के हिंडन वायु सैनिक अड्डे पर पहुंचे। वायुसेना ने यह जानकारी दी। दरअसल, रूसी सेना के हमले के मद्देनजर यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी को ही बंद कर दिया गया था। इसके बाद यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से विशेष उड़ानों के जरिए फंसे हुए भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा है।
भारतीय वायु सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान

अभियान ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अब तक वायु सेना की 10 विशेष उड़ानों के जरिए 2,056 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। इसके अलावा यूक्रेन के पड़ोसी देशों को 26 टन राहत सामग्री भी पहुंचाई गयी है

‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अब तक वायु सेना की 10 विशेष उड़ानों के जरिए 2,056 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। इसके अलावा यूक्रेन के पड़ोसी देशों को 26 टन राहत सामग्री भी पहुंचाई गयी है।’’


बयान में कहा गया है कि भारतीयों को वापस लाने के लिए आईएएफ के तीन सी-17 मालवाहक विमान शुक्रवार को हिंडन वायु सैनिक अड्डे से रवाना हुए थे, जो 629 भारतीय नागरिकों को लेकर शनिवार की सुबह वापस लौटे। इसमें कहा गया है, ‘‘वायु सेना के ये विमान रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से इन भारतीयों को लेकर लौटे हैं। इन विमानों के जरिये भारत की ओर से इन देशों को 16.5 टन राहत सामग्री भी पहुंचाई गयी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
UP के 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
लोकसभा चुनाव वोटिंग | उत्तराखंड में दांव
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(463 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(450 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(400 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(365 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(356 Views )