» देश
Assembly elections 2022: रिजल्ट को लेकर एक्टिव हुए जेपी नड्डा, पार्टी नेताओं को देंगे ये टास्क
Go Back | Yugvarta , Mar 07, 2022 12:32 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image NEW DELHI :  यूपी में विधानसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण का मतदान हो रहा है। आखिरी चरण के चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक की है। नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ पांच राज्यों- यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के चुनावों को लेकर बातचीत की। बैठक में चुनावी राज्यों के कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक पर भी चर्चा हुई।

निर्दलीय विधायकों से बात करेंगे भाजपा नेता

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान नेताओं ने चर्चा की कि किन राज्यों में भाजपा की सत्ता बरकरार रखेगी। नड्डा ने कहा कि कुछ नेताओं को निर्दलीय

Assembly elections 2022 भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बातचीत हुई। नतीजों के बाद पार्टी नेताओं को जरूरी काम भी दिया जाएगा।

विधायकों से बात करने का काम सौंपा जाएगा और उनसे परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा के साथ आने का अनुरोध किया जाएगा।

इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिव प्रकाश, राष्ट्रीय सचिव सीटी रवि, दुष्यंत गौतम, अरुण सिंह, डी पुरंदेश्वरी, तरुण चुग और विनोद तावड़े मौजूद थे।

वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों पर फोकस

पार्टी की बैठक में यूपी चुनाव के आखिरी चरण में हुए वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों पर भी फोकस रहा। आठ विधानसभा सीटों में से पांच सीटें पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं।

आखिरी चरण में 54 सीटों पर मतदान

यूपी के मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जैसे 9 जिलों में मतदान हो रहा है। इन जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग हो रही है। आखिरी चरण में 613 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
Divine Radiance: Lord Ram’s ‘Surya Tilak’ Illuminates
Moto G64 5G: लॉन्च हुआ Motorola का
उत्तराखंड में गरजे अमित शाह- ये कांग्रेस
गले में दर्द के साथ है हल्का
सलमान खान से मिले महाराष्ट्र के CM
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(459 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(444 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(411 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(386 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(355 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(350 Views )