» मनोरंजन
वरुण सूद के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करने वालों पर भड़कीं दिव्या अग्रवाल, कहा- 'कुछ भी कहने की हिम्मत न करें'
Go Back | Yugvarta , Mar 07, 2022 12:15 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mumbai :  टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल ने अपने ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद से ब्रेकअप कर लिया है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर जरिए दी है। दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर बताया कि वह और वरुण सूद अब साथ नहीं हैं। दिव्या अग्रवाल के इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने उन्हें और वरुण सूद के रिश्ते पर सवाल खड़े किए हैं।

ऐसे में लोगों के इन सवाल पर दिव्या अग्रवाल ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'कोई भी वरुण के कैरेक्टर के बारे

दिव्या अग्रवाल हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद से अलग होने की घोषणा की है जिसके बाद से कई लोगों उनके और वरुण के रिश्ते पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब दिव्या अग्रवाल ने ऐसे सवाल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

में कुछ भी कहने की हिम्मत न करें.. हर अलगाव कैरेक्टर की वजह से नहीं होता! वह एक ईमानदार आदमी है! अकेले रहने का मेरा फैसला है किसी को कुछ भी बकवास बोलने का अधिकार नहीं है! जिंदगी में ऐसे फैसले लेने में बहुत ताकत लगती है! आदर करना।'

सोशल मीडिया पर दिव्या अग्रवाल का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनकी ट्वीट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि दिव्या अग्रवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वरुण सूद से अलग होने के बारे में जानकारी देते हुए पोस्ट में लिखा, 'जिंदगी एक संघर्ष है। जब आप सभी को खुश रखने की कोशिश करते हैं और इससे किसी भी तरह की अपेक्षा नहीं रखते हैं, जब आप अपने आप से कम प्यार करने लगते हैं, तब क्या होता है।'

दिव्या अग्रवाल ने पोस्ट में आगे लिखा था, 'मैं किसी को किसी भी चीज के लिए ब्लेम नहीं कर रही हूं। यह मेरे साथ हो रहा है। मुझे बहुत थकावट महसूस हो रही है और यह ठीक है। अब मैं सांस लेना चाहती हूं और अपने लिए जीना चाहती हूं। यह अच्छी बात है। मैं आधिकारिक तौर पर घोषणा कर रही हूं कि अब मैं अकेली हूं। अब मैं अपनी लाइफ अपने तरीके से जियूंगी।'

अभिनेत्री ने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, 'मैं कोई बहाना नहीं देना चाहती ना ही मैं कोई कारण देना चाहती हूं। यह मेरी चॉइस है। मैंने जितना भी समय वरुण के साथ बिताया, मुझे वह बहुत अच्छा लगा। वरुण सूद बहुत अच्छा व्यक्ति है और मेरा बहुत अच्छा दोस्त रहेगा। मेरे निर्णय का सम्मान करिए।' सोशल मीडिया पर दिव्या अग्रवाल का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Moto G64 5G: लॉन्च हुआ Motorola का
उत्तराखंड में गरजे अमित शाह- ये कांग्रेस
गले में दर्द के साथ है हल्का
सलमान खान से मिले महाराष्ट्र के CM
UPSC CSE 2023 FINAL Result: यूपीएससी 2023
Lok Sabha Election / BSP ने जारी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(438 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(363 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(349 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(345 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(327 Views )